सोमवार, दिसम्बर 1, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अब बेटी लेंगी पिता की हार का बदला

शेयर करें !
posted on : जनवरी 29, 2022 7:14 अपराह्न

देहरादून : 2022 के विधानसभा चुनाव के रण के लिए मैदान तैयार है। सेनाएं सज चुकी हैं। सभी दलों ने अपने-अपने योद्धा इस चुनाव रण में उतार दिए हैं। कुछ बिना दलों के भी निर्दलीय ही चुनावी समर में उतर पड़े हैं। इसी रण में दो बेटियां भी मैदान में हैं। दोनों बेटियों ने अपने पिताओं की हार का बदला लेने की ठानी है। क्या वो अपने पिताओं की हार का बदला ले पाएंगी?

कोटद्वार विधानसभा सीट से भाजपा ने ऋतु खंडूरी को चुनाव मैदान में उतारा है। इसी सीट पर पूर्व सीएम बीसी खंडूरी चुनाव हार चुके हैं। भाजपा ने तब खंडरी हैं, जूरीर का नारा दिया था। इस नारे के बाद भाजपा को जीत की उम्मीद थी, लेकिन भाजपा को उसमें कामयाबी नहीं मिली थी। इसी एक हार से भाजपा सत्ता से दूर रह गई थी। एक तरफ पूर्व सीएम हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत भी हरिद्वार ग्रामीण सीट से चुनाव मैदान में हैं। इस सीट से सीएम रहते हरीश रावत पिछले चुनाव में 10 हजार से अधिक के अंतर से चुनाव हार गए थे। उनको स्वामी यतीस्वरानंद ने मात दी थी। तब मोदी लहर थी, लेकिन इस बार हालात कुछ बदले-बदले हैं।

अनुपमा रावत की राह आसान नहीं है। कांग्रेस के कई नेता उनको प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं। कई नेता नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि, राहत इस बात की भी है कि स्वामी यतीस्वरानंद का भी भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। पिछले दिनों भाजपा कार्यालय में लोगों ने विरोध भी किया था।

इधर, दूसरी तरफ जनरल बीसी खंडूरी की उस हार का बदला लेने अब उनकी बेटी ऋतु खंडूरी मैदान में हैं। ऋतु खंडूरी के सामने पिता की हार का बदला लेना बहुत बड़ी चुनौती है। कोटद्वार से कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरेंद्र सिंह नेगी मैदान में हैं। सुरेंद्र सिंह नेगी पिछला चुनाव हार गए थे, लेकिन इस बार वो फिर से पूरी ताकत से चुनाव मैदान में हैं।

अब देखना होगा कि दोना बेटियां इस बार अपने पिताओं की हार का बदला ले पाती हैं या नहीं। दोनों पूर्व सीएम की बेटियों के सामने बड़ी चुनौती है। दोनों के ही सामने बड़े नेताओं से पार पाने की चुनौती है। यह देखने वाली बात होगी कि इस बार जनता उन पर भरोसा करती है या फिर एक बार उनको हार का सामना करना पड़ता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम निकिता खंडेलवाल ने सुनी जन-समस्याएं, जनता दरबार में 37 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल ने की शीत ऋतु की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • भारत-तिब्बत सहयोग मंच की बैठक संपन्न, नवनीत राठी को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त
  • राजकीय आईटीआई में प्रवेश शुरू, इलैक्ट्रीशियन और फिटर ट्रेड में मेरिट के आधार पर दाखिला, तुरंत करें आवेदन!
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बूंखाल मेले की तैयारियों को लेकर ली बैठक, अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्थाओं को पूरा करने के दिए सख्त निर्देश
  • गीता जयंती पर किया गीता पाठ 
  • एसजीआरआर कॉलेज के छात्रों ने शहर में एड्स जागरूकता रैली का किया आयोजन
  • डीएम मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून बना ओवरऑल चैंपियन, 84 गोल्ड मेडल के साथ जीती चल वैजयंती ट्रॉफी
  • गुलदार-भालू के आतंक पर कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की सीएम धामी को चिट्ठी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.