रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी और गढ़वाली-कुमाऊंनी संगीत की मची धूम; रंगारंग प्रस्तुतियां रहीं कल्चरल वीक का आकर्षण

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 10, 2024 3:55 पूर्वाह्न
  • गुरुवार को नंवरंग डांडिया के रंग में रंगेगा एसजीआरआरयू का प्रांगण
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बुधवार को कल्चरल वीक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी और गढ़वाली- कुमाऊंनी लोक गीत संगीत से सुरों की महफिल में चार चांद लगा दिए। छात्रा अनामिका राज द्वारा द्रापदी चीर हरण के मंचन की प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। प्रस्तुति को देखकर भाव विभोर हो गए। गुरुवार देर शाम को एसजीआरआरयू के प्रांगण में नवरंग डांडिया 2.0 की महफिल सजेगी। विश्वविद्यालय के हजारों छात्र-छात्राएं और फेकल्टी सदस्य नवरंग डांडिया कार्यक्रम का लुत्फ उठाएंगे। 
बुधवार को एकल नृत्य और समूह नृत्य की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। छात्रा अनुष्का ने मां काली के रूप का दर्शन प्रस्तुत किया। नवरात्र के अवसर पर मां काली की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। प्रणव एण्ड ग्रुप ने पंजाबी गीत तू नी बोलदी रकाने तेरा यार बोलदा गीत पर जोरदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से उत्तर पूर्वी राज्यों की लोक संस्कृति की छठा बिखेरी। 
स्कूल ऑफ पैरामैडिकल की साक्षी शर्मा की सोलो प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग साइंसेज़ के आर्यन डोगरा ने बालीवुड गीतों को गुनगुनाकर युवा धड़कनों को और तेज़ कर दिया। स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज़ की अनामिका राज और स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज़ के ऋषभ जंगवान की प्रस्तुतियों को भी खूब वाहवाही मिली। 
मोनू रोहिला एण्ड ग्रुप ने परंपरागत मराठी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्रा अनु शर्मा ने हरियाणवी गीत ठाके टोकरी मैं मटक मटक चालूंगी गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। ज्योत्सना एण्ड ग्रुप ने राजस्थनी गीत रंगीलों माहरो ढोलना गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। स्कूल ऑफ योगिक साइंसेज़ की रूचि गुसाईं ने गढ़वाली कुमाउनी गीतों फयूंलडिया त्वे देखी क ओदी यू मन मा, हे मधू गीतों पर पर नृत्य प्रस्तुत कर पहाड़ की संस्कृति की झलक पेश की। 
कार्यक्रम में आयुष डोभाल और यूयुत्सा बर्थवाल ने मंच  संचालन किया। एनसीसी और स्टूडेंट काउंसिल के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। डॉ. दीपक सोम, डॉ. नवीन गौरव और डॉ. कंचन जोशी निर्णायक मण्डल में शामिल रहे। कार्यक्रम में कल्चरल कमेटी की चेयरपर्सन डॉ. बलवीर कौर, कल्चरल कमेटी की सदस्य सचिव ईशा शर्मा, डॉ. प्रिया पाण्डे, डॉ. अनुजा रोहिला, डॉ. बिजेन्द्र गुसाईं सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के डीन, फेकल्टी सदस्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
 

 

1 of 44
- +
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : रांसी स्टेडियम में लगभग 500 खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा
  • सीता सर्किट को पर्यटन मानचित्र पर मिलेगी नई पहचान, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा विस्तृत सर्वेक्षण
  • पहाड़ की बेटियों के हुनर को मिला बाजार, श्री तिमली हैंडलूम्स बन रहा महिला सशक्तिकरण की मिसाल
  • नारी निकेतन की संवासिनियों और बालिका निकेतन की बालिकाओं के लिए विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास
  • पौड़ी गढ़वाल में तीन स्तरों पर होगा खेल महाकुंभ, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • चीनी के दाम में उबाल: उत्पादन पर मौसम की मार, त्योहारों की बढ़ती मांग और एथेनॉल का दबाव, त्योहार में कड़वी होगी मिठाई 
  • उत्तराखंड का ‘काकोरी कांड’ : कर्णप्रयाग कांड की 84वीं वर्षगांठ पर शहीदों को नमन
  • हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सौरभ गोदियाल ने जन्म दिवस पर वृक्षारोपण एवं स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की डॉ. मनीषा निगम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चयनित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.