शुक्रवार, मार्च 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

थराली तहसील परिसर के पीछे भू-स्खलन से मची अफरा-तफरी

शेयर करें !
posted on : अगस्त 25, 2025 11:40 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। आपदा प्रभावित क्षेत्र थराली के राडीबगड तहसील के पीछे सोमवार को पहाड़ी से एक बार फिर से भारी मात्रा में पानी के साथ मलवा पत्थरों के बहकर आने से तहसील परिसर एवं दुकानों में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट, कर्णप्रयाग के उप जिलाधिकारी सोहन सिंह रांगड, थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल, डीडीआरएफ आदि फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।

विगत दिनों की बड़ी आपदा से वैसे ही यहां लोग दहशत में हैं और सोमवार को अचानक इसकी पुनरावृत्ति होने से चारों ओर से लोग तहसील कार्यालय राडीबगड की ओर दोड पड़े। खतरे को देखते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय के सभी कागजात,  फर्नीचर, इलैक्ट्रोनिक सिस्टम आदि सभी को आनन-फानन कार्यालय से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।  उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट और सोहन सिंह रांगड भी स्वयं सामान उठाकर को कार्यालय को खाली करने और सामनों को शिफ्ट करने में जुटे रहे। इस तरह कार्य करने पर लोगों ने खूब सराहना की।

गौरतलब है कि 22 अगस्त की रात को थराली क्षेत्र में बादल फटने की घटना हुई थी। इससे चैपडों बाजार, थराली बाजार, राडीबगड और सगवाडा तथा ज्यूडा गांव में लोगों के आवासीय भवनों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, वाहनों और पशुओं  को बड़ी हानि पहुंची थी। सागवाड़ा गांव में मकान बहनें से एक युवती की मलवे में दब कर मौत हो गई थी जबकि चेपडों में सैलाब की जद में आए गंगा दत्त जोशी की अभी भी खोजबीन जारी है।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि तहसील परिसर, थराली और राड़ीबगड़ क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील बने हुए है। इसको देखते हुए सभी को आपदा राहत शिविर राजकीय पालीटेक्निक कालेज कुलसारी में भेजा जा रहा है। बताया कि कुलसारी के राहत शिविर में पहले से ही 29 परिवारों को रखा गया है। जिन्हें हर मुमकिन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। एसडीएम ने बताया कि फिलहाल तहसील और उपजिलाधिकारी कार्यालय को कुलसारी में सतलुज कैंपस में संचालित किया जाएगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत ने कहा कि राड़ीबगड़ असुरक्षित लग रह है। इसलिए यहां से सभी को आपदा राहत शिविर कुलसारी में भेजा जा रहा है और सभी प्रभावित परिवारों को हर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नगर पंचायत लोगों की सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष थराली संदीप रावत, विनोद चंदोला, एसआई सुधा बिष्ट, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अब्बल गुसाईं, हीरा चिनवान, कमल गिरी स्थानीय लोगों ने एसडीएम कार्यालय से सामान निकालने में सहयोग किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में कैंसर को किया गया सूचनीय रोग घोषित, सभी अस्पतालों को मरीजों का विवरण देना होगा अनिवार्य
  • गुलदार के हमले के बाद प्रशासन सतर्क, जनसुरक्षा के लिए समन्वय बैठक में लिए गए कई अहम फैसले
  • घरेलू गैस की कमी की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, 78 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण; 3 सिलेंडर जब्त
  • “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान के तहत श्रीनगर पॉलिटेक्निक में ड्रग सैंपलिंग व जागरूकता कार्यक्रम
  • देहरादून में सड़क रेस्टोरेशन कार्यों का सुबह 06 बजे निरीक्षण, लोनिवि सचिव ने दिए सख्त निर्देश
  • एलपीजी कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, 15 सिलेंडर जब्त
  • एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी में सलिंप्तता पर एजेंसी स्वामी को अब सीधे जेल
  • व्यय वित्त समिति ने पार्किंग और पेयजल परियोजनाओं को दी मंजूरी
  • पुष्प वर्षा के साथ किया स्वयं सेवकों का स्वागत
  • उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का शुभारंभ, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.