शनिवार, फ़रवरी 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मतदेय स्थलों में प्रवेश तथा निकास की होनी चाहिये समुचित व्यवस्था – गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार

शेयर करें !
posted on : जनवरी 12, 2022 6:25 अपराह्न
हरिद्वार । आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आसन्न निर्वाचन की तैयारियों, निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था तथा शान्ति-व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने प्रस्तुतीकरण देते हुये बताया कि 11 विधान सभा क्षेत्र हरिद्वार जनपद में हैं । उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के जिन जिलों की सीमायें हरिद्वार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लगती हैं, उन जिलों के अधिकारियों से समय-समय पर बैठकें की जा रही हैं तथा सूचनाओं का आदान-प्रदान लगातार हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिन मतदान केन्द्रों पर पांच से अधिक पोलिंग बूथ हैं, ऐसे मतदान केन्द्रों के लिये कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुये विशेष योजना बनाई गयी है।
आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये मतदेय स्थलों में प्रवेश तथा निकास की समुचित व्यवस्था होनी चाहिये। उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि मास्क, सेनेटाइजर तथा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाये। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों में पानी, बिजली, मेडिकल किट तथा दिव्यांगों के लिये रैम्प आदि की सुविधा के जो मानक निर्धारित किये गये हैं, वे सुविधायें शत-प्रतिशत देना सुनिश्चित करें। महिला बूथ का उल्लेख करते हुये मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि सभी चिह्नित महिला बूथों में कैण्टीन सहित हर प्रकार की सुविधा देना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने प्रीकाॅशन डोज का उल्लेख करते हुये बताया कि तहसील में भी प्रीकाॅशन डोज लगाने के लिये कैम्प लगाये जा रहे है। मण्डलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि वे प्रशिक्षण के दौरान कोविड-19 का ध्यान रखते हुये सोशल डिस्टेंसिंग आदि नियमों पालन करना सुनिश्चित करें।
मण्डलायुक्त द्वारा मानव संसाधनों के बारे में पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने बताया कि 16 हजार से अधिक मानव संसाधन निर्वाचन के सफल सम्पादन के लिये लगाया गया है। इस पर मण्डलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि आपके पास मानव संसाधन रिजर्व में भी होना चाहिये ताकि आवश्यकता पड़ने पर मानव संसाधनों की कमी न पड़े तथा इसके लिये योजना तैयार कर लें। जिलाधिकारी ने बैठक में बताया कि 27 नोडल अधिकारी बनाये गये हैं, आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है, कण्ट्रोल रूम पूरी तरह संचालित हो रहा है, कोविड-19 की वजह से निकलने वाले बाॅयोमेडिल वेस्ट के निस्तारण की पूरी व्यवस्था कर ली गयी है, निर्वाचन प्रक्रिया में जिन-जिन चीजों की आवश्यकता होती है, उनके क्रय करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है।
राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठकों का जिक्र करते हुये जिलाधिकारी ने मण्डलायुक्त को बताया कि राजनीतिक दलों के साथ बैठकें हो गयी हैं तथा राजनीतिक दलों को अवगत करा दिया गया है कि निर्वाचन आयोग तथा आपदा प्रबन्धन द्वारा कोविड-19 के सम्बन्ध में जो भी गाइड लाइन जारी की जायेगी, उनमें जो सबसे सख्त गाइड लाइन होगी, उसी का पालन कराया जायेगा तथा यह भी अवगत करा दिया गया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर उन्हें चुनाव की प्रक्रिया से बाहर कर दिया जायेगा। मतगणना स्थल का जिक्र करते हुये जिलाधिकारी ने मण्डलायुक्त को बताया कि मतगणना स्थल कहां पर बनेगा, यह निर्धारित कर दिया गया है, जिसका स्थलीय निरीक्षण मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड द्वारा कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि हेलीपैड, ओपन ग्राउण्ड, हाॅल आदि चिह्नित कर लिये गये हैं। इस पर मण्डलायुक्त ने कोविड-19 तथा आपदा प्रबन्धन की गाइडलाइन का उल्लेख करते हुये कहा कि बिना मंजूरी के कोई भी रैली आयोजित नहीं होगी, नामांकन के समय केवल दो गाड़ियों के इस्तेमाल की इजाजत होगी तथा डोर-टू-डोर कैम्पेन में पांच लोगों से अधिक नहीं होने चाहिये।
मण्डलायुक्त सुशील कुमार ने दिव्यांग मतदाता, पोस्टल बैलेट, ई0वी0एम0 वीवीपैट के कार्य करने की प्रक्रिया की कितने लोगों तक जानकारी पहुंचाई, स्वीप की गतिविधियां, आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले, ई0वी0एम0 वीवीपैट की व्यवस्था, कोविड-19 के दृष्टिगत गाड़ियों की व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
समीक्षा बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल ने कहा कि जो आपराधिक प्रवृत्ति के तत्व हैं, उनका चिह्नांकन कर लिया जाय तथा कहीं पर भी नियमों का उल्लंघन करने पर संख्त से सख्त कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि कोई भी अवैध गतिविधि हो, उस पर कड़ी नजर रखी जाये। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. योगेन्द्र सिंह रावत ने अभी तक कितने शस्त्र लाइसेंस जमा करा दिये गये हैं, जगह-जगह सी0सी0टी0वी0 लगाने की प्रक्रिया, अवैध शराब की तस्करी, पुलिस कार्मिकों को प्रीकाॅशन डोज लगाने की व्यवस्था, पुलिस फोर्स की व्यवस्था, बाॅर्डर पर चैकसी, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च की व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी मण्डलायुक्त को दी।  बैठक में मण्डलायुक्त ने जनपद में चल रही आसन्न निर्वाचन की तैयारियों आदि पर सन्तोष व्यक्त किया। समीक्षा बैठक के पश्चात मण्डलायुक्त सुशील कुमार ने कलक्ट्रेट में स्थापित कण्ट्रोल रूम, एमसीएमसी तथा मतदान केन्द्र चिन्मय डिग्री काॅलेज, भेल हरिद्वार का स्थलीय निरीक्षण किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीर सिंह बुदियाल, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. कुमार खगेन्द्र, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, एडीशनल एसपी विपिन कुमार, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार कत्याल, डाॅ. नरेश चौधरी  प्रोफसर ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय, सहायक निर्वाचन अधिकारी हरीश रावत, एआरओ एएस बिष्ट, सहायक नोडल अधिकारी ईवीएम इन्द्र सिंह चौहान, सहायक नोडल अधिकारी सुरेश तोमर, एसई लोक निर्माण एसके गर्ग, आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा कन्तुरा, पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, अपर जिला सांख्यिकी अधिकारी सुभाष शाक्य, तहसीलदार शालिनी मौर्य, प्रशासनिक अधिकारी उदय वीर सिंह, एआरटीओ रश्मि पन्त, सत्नाकर सिंह, डीएसटीओ नलिनी ध्यानी सहित पुलिस तथा प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: SSC-MTS परीक्षा में हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बेंगलुरु में We Utsav कार्यक्रम में छाया उत्तराखंड का ऐपण, लोक कलाकार ज्योति जोशी ने किया कला का जीवंत प्रदर्शन
  • स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
  • भारतीय ज्ञान परम्परा (IKS) को पाठ्यक्रम में एकीकरण के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम
  • डीएम सविन बसंल की संस्तुति पर उप निबन्धक ऋषिकेश निलम्बित, मुख्यालय सम्बद्ध; अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ
  • पौड़ी की महिलाओं की बेकरी यूनिट बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, विदेशों तक पहुंचे पहाड़ी अनाज से बने उत्पाद 
  • उत्तराखंड : बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का पुलिस मुख्यालय कूच
  • उत्तराखंड : SSC की परीक्षा में चल रही थी सामूहिक नकल! अचानक पहुंच गई STF
  • आप हमारे राज्य निर्मातागण; आपकी समस्याओं का निस्तारण करना शासन-प्रशासन का परम दायित्व – डीएम सविन बंसल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.