शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मंगलौर विधानसभा उप चुनाव को लेकर मतदान कार्मिकों को दिया गया सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण

शेयर करें !
posted on : जून 25, 2024 6:51 अपराह्न
हरिद्वार : मंगलौर विधानसभा उप निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित सम्पन्न कराने हेतु पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों (प्रथम) का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला भेल के कन्वेंशन हॉल में सम्पन्न हुआ। जिसमें 380 मतदान कार्मिकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। नोडल अधिकारी केएन तिवारी, मास्टर ट्रेनरों संतोष चमोला द्वारा मतदान कार्मिकों को सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि विधानसभा उप निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी कार्मिक सौंपे गए कार्यो एंव दायित्वों का बखूबी निर्वहन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत क्षम्य नही होगी। उन्होने कहा कि मतदान से पूर्व मॉकपोल अनिवार्य रूप से कराया जाये तथा मॉकपोल में प्रत्येक प्रत्याशी को सामान वोट डाले जाएं, मॉकपोल में कम से कम 50 मत का उपयोग जरूर किया जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान निर्धारित समय पर शुरू किया जाए, प्रत्येक दो घण्टे में मतदान सूचना कन्ट्रोल रूम को देना सुनिश्चित करेगें।   उन्होने कहा कि पीठासीन अधिकारी अपनी डायरी का अच्छी तरह अध्ययन कर ले साथ ही ईवीएम संचालन में दक्षता हासिल कर लें ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा जो भी शंकाए है उनका समाधान प्रशिक्षण के दौरान ही कर लें।
उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारियों के साथ ही मतदान कार्मिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है, इसलिए सैद्धान्तिक के साथ ही ईवीएम का व्यवहारिक प्रशिक्षण गहनता से लें, ताकि  मतदान दिवस पर किसी प्रकार की परेशानी न आये। उन्होंने कहा मतदान में लगे सभी कर्मचारी कर्तव्यनिष्ठा एवं शालीनता से निर्वाचन कार्यो को संपादित करते हुए संपन्न कराये। मतदान कर्मी टीम भावना से मिलजुल कर कार्यो को अंजाम दे। पीठासीन अधिकारी हस्तपुस्तिका का भलीभांति अध्ययन कर लें। मतदान बूथ में पीठासीन अधिकारी अनुशासन बनाये रखे, शालीनता से व्यवहार करें, ताकि शांतिपूर्ण, निर्वाध मतदान संपन्न हो सकें।
नोडल अधिकारी प्रशिक्षण केएन तिवारी, मास्टर ट्रेनरों संतोष चमोला ने सैद्धान्तिक प्रशिक्षण में बारीकियों को समझाते हुए ईवीएम प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिक को विभिन्न  प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने व सील करने के साथ ही, विभिन्न प्रकार की पेपर सील, बीयू, सीयू तथा वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान रिटर्निंग ऑफीसर लक्ष्मीराज चौहान, नोडल अधिकारी केएन तिवारी सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

1 of 5
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने स्वदेश दर्शन परियोजनाओं पर उठाया सवाल, पर्यटन मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी
  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं की समस्याओं का होगा जल्द निदान
  • उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी व पुष्पेश त्रिपाठी को पुलिस ने पांडुवाखाल में किया गिरफ्तार
  • कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • बीकेटीसी की दस्तूर उपसमिति का बड़ा फैसला, तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर में 10–20% तक बढ़ोतरी
  • सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • नीलम देवी की गाय बनी चैंपियन, पशुपालकों को दिए गए पुरस्कार
  • जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता समितियों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.