सोमवार, अगस्त 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

युवा पीढ़ी हमारे देश का भविष्य और उनका योगदान समृद्ध और समर्पित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण

शेयर करें !
posted on : मई 23, 2023 4:59 अपराह्न
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, बिड़ला परिसर श्रीनगर में स्व० कैप्टन विजयपाल सिंह नेगी जी की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय अंतर संकाय सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिता  कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण प्रतिभाग किया। दो दिवसीय अंतर संकाय सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बड़ चढ़कर भाग लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्मृति चिन्ह भेंट कर विधानसभा अध्यक्ष खंडूरी भूषण का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने विश्वविद्यालय के निर्धन छात्र छात्राओं को शिक्षा में आर्थिक तौर पर मदद करने का आश्वासन दिया। 
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को समारोह की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के समारोह में प्रतिभाग करके उन्हे गर्व हो रहा है। गढ़वाल विश्वविद्यालय एक ऐसा स्थान है जहाँ ज्ञान, संस्कृति, और सेवा के मूल्यों को महत्व दिया जाता है। आप सभी ने अपने शिक्षा-भंडार को समृद्ध किया है और अपने क्षेत्र में मान्यता प्राप्त की है। आपकी मेहनत, समर्पण और परिश्रम को मैं सराहना करती हूँ। उन्होंने कहा की आज के दिन यह भी स्पष्ट हुआ है कि आप सभी छात्र न केवल अध्ययन में माहिर हैं, बल्कि आपकी सामाजिक और सांस्कृतिक प्रतिभा भी प्रशंसायोग्य है। यह आपके संपूर्ण विकास का प्रमाण है। 
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की आप सभी युवा ज्ञानार्जन केंद्र के रूप में विश्वविद्यालय को मजबूती और महत्वपूर्णता प्रदान करते हो। युवा पीढ़ी हमारे देश का भविष्य है और उनका योगदान समृद्ध और समर्पित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने छात्रों को अपने शिक्षा के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और वैज्ञानिक क्षेत्र में सक्षम और स्वयंसेवक बनने को कहा और उन्होंने छात्रों से उम्मीद करते हुए कहा छात्र अपने दायित्वों का पालन करेंगे और अपनी उच्चतम संभावनाओं को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्रम में  कार्यक्रम अध्यक्ष प्रभाकर प्रसाद बडोनी, सांस्कृतिक सचिव ममता आर्य ,पौड़ी कैंप निदेशक आर एस पांडे, छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव मोहन नेगी ,छात्रसंघ सचिव सम्राट सिंह राणा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अमन पवार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुधीर जोशी, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत ,जिला महामंत्री  गिरीश पैन्यूली, मंडल अध्यक्ष श्रीनगर जितेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नीति घाटी में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश तेज, सीएम धामी ने परिजनों से की बात
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में लोगों चेहरों पर मुस्कान बिखेरती दून पुलिस
  • हिमवंत फाउंडेशन सोसायटी ने देवांचल विहार में मनाया स्वतंत्रता दिवस एवं तीज उत्सव
  • टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन, पंपों से पानी निकालने, मलबा हटाने और टनल में फंसी मशीनों को बाहर निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • रिकॉर्ड 34 हजार सरकारी नौकरियों के बाद अब युवाओं को कौशल और उद्यमिता की उड़ान, धामी सरकार में युवा बने सबसे बड़े लाभार्थी
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, साथ में की कई घोषणाएं
  • मायापुर–पीपलकोटी टनल हादसा : एक लापता श्रमिक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.