कोटद्वार : उत्तराखण्ड के पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। कोटद्वार के कण्वाश्रम क्षेत्र के मालन नदी से निकलने वाली दायीं व बायीं मालन नहर में भी इन दिनों जल स्तर बढ़ गया है। जिस कारण नहर ओवरफ्लो होने के कारण मोटाढांक चौराहे के समीप बायीं मालन नहर का पानी लोगों के घरों में घुस गया। वही मोटाढांक चौराह जलमग्न हो गया। स्थानीय लोगों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन पर सूचना दी, लेकिन उन्होंने फोन उठाने के बजाय फोन स्विच ऑफ कर दिया।एक ओर विगत दो दिनी से लगातार हो रही बारिश से लोग परेशान है तो वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों की परेशानियां और बढ़ गई है। वहीं अपर अभियंता कौशिद अली सिंचाई खंड दुगड्डा से जब बोलता पहाड़ टीम ने फोन पर संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन उठाने की जहमत नहीं समझी।



