सोमवार, फ़रवरी 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राज्य बनने के 25 साल बाद भी सड़क की बाट जोह रहे मोख तल्ला के ग्रामीण

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 5, 2025 8:06 अपराह्न

-ग्रामीणों ने दी पंचायत चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के नंदानगर विकास खंड का मोख तल्ला गांव उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष बाद भी सड़क मार्ग से नहीं जुड़ पाया है। ग्रामीण हर बार सड़क की मांग करते है और सरकार उन्हें आश्वासनों का झुनझुना थमा कर चुप करवा देती है लेकिन इस ग्रामीणों ने आरपार की लड़ाई लड़ने का मन बनाया है। ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो पंचायत चुनाव नहीं का नारा देते हुए चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता चरण सिंह नेगी का कहना है कि उत्तराखंड राज्य 25वें साल में प्रवेश करने जा रहा है। वहीं देश आजाद हुए 75 वर्ष पूर्ण हो गए प्लेटिनियम जुबली मना चुका है जिसे आजादी का अमृत महोत्सव नाम दे कर बड़े बड़े विज्ञापन में भारत की आर्थिक प्रगति एवं ग्रामीण भारत की सशक्तिकरण को इस तरह से दिखाया गया जैसे कि भारत के हर गांव तक सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार  की समुचित व्यवस्था हो गई हो। लेकिन जमींन पर सच्चाई कुछ और ही है। नंदानगर विकास खंड के मोख तल्ला गांव ब्लॉक मुख्यालय से 15 किलोमीटर की दूरी है। गांव तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग से पांच किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। यदि आज कोई गांव में बीमार होता है तो उसे पहले पांच किमी पैदल कंडी और कुर्सी में बैठा कर चार कंधों के माध्यम से सड़क तक लाना पड़ता है तब जाकर कहीं अस्पताल ले जाने की बात होती है यदि इस दौरान अत्यधिक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण अकाल मृत्यु हो जाए तो  इसके लिए कौन जिम्मेदार है। उनका कहना है कि उनके लिए आज भी स्थिति आजादी के पहले जैसी बनी हुई है। उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। लेकिन इस बार ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार का मन बनाया हुआ है और जब तक गांव के लिए सड़क स्वीकृत के साथ ही पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाऐं बहाल नहीं हो जाती तब तक ग्रामीण अपनी जिद्द पर अड़े रहेंगे। इसके लिए ग्रामीणों ने गांव में बैठक कर प्रस्ताव तैयार किया है। जिसे सरकार और प्रशासन तक भेजा जायेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान–2026 का भव्य आयोजन, महिला वैज्ञानिकों के योगदान को मिला राज्य-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार पहुंचे हरिद्वार, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • जोशीमठ–औली रोपवे को मिलेगी नई तकनीक की सौगात, गोरसों स्लोप तक होगा विस्तार – पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल
  • औली में विंटर कार्निवाल में देशभर के स्कीइंग खिलाड़ियों की चहल पहल
  • कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: SSC-MTS परीक्षा में हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बेंगलुरु में We Utsav कार्यक्रम में छाया उत्तराखंड का ऐपण, लोक कलाकार ज्योति जोशी ने किया कला का जीवंत प्रदर्शन
  • स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.