posted on : अप्रैल 5, 2022 5:19 अपराह्न
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा/दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में 04 अप्रैल 2022 को रात्रि करीब 21.50 बजे कृष्ण कान्त नौटियाल,नगर पालिका अध्यक्ष, देवप्रयाग जिला टिहरी गढ़वाल द्वारा थानाध्यक्ष देवप्रयाग पौड़ी के मोबाईल पर सूचना दी कि एक गाड़ी देवप्रयाग से पौड़ी की ओर जाते समय सौढ़ गांव से पहले 300 मीटर गहरी खाई में गिर गयी है।
उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील पंवार मय पुलिस टीम राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुँचकर एसडीआरएफ टीम श्रीनगर एवं स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटना में घायलों का रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया, जिन्हें उपचार हेतु 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा गया। तत्तपश्चात प्रातः एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः रेस्क्यू अभियान चलाया गया तथा दुर्घटना में मृत्यु हुये अन्य 02 व्यक्तियों के शवो को निकाला गया, मृतक व्यक्तियों में से एक की पहचान चालक सचिन थपलियाल निवासी- ग्राम पलोटा, जनपद पौड़ी गढ़वाल, तथा दूसरे व्यक्ति की पहचान शुभम कोठियाल निवासी-शान्ति बाजार देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुयी, तथा दुसरा नितिन पुत्र धन सिंह नेगी निवीली- ग्राम कटोली, खिर्सू, पौड़ी गढ़वाल, उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुयी। मृतकों का पंचायतनामा भरने की कार्यवाही की जा रही है।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन का विवरण
- UK 07CC-2199 (टाटा 407)
नाम पता वाहन स्वामी
- विमल कुमार गोयल पुत्र स्व. नन्द किशोर गोयल नि. शान्ति बाजार देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल
मृतकों का नाम पता
- चालक सचिन थपलियाल पुत्र बिंदन थपलियाल, निवासी- ग्राम पलोटा, जिला पौड़ी गढ़वाल,उम्र-लगभग 22वर्ष।
- शुभम कोठियाल पुत्र सागर कोठियाल, निवासी-शान्ति बाजार देवप्रयाग,टिहरी गढ़वाल उम्र लगभग-22 वर्ष।
- नितिन पुत्र धन सिंह नेगी, निवासी- ग्राम कटोली,खिर्सू,पौड़ी गढ़वाल, उम्र -लगभग 20 वर्ष।
पुलिस टीम
- सुनील पंवार, थानाध्यक्ष देवप्रयाग
- मुख्य आरक्षी 04 ना.पु. अरविन्द कुमार-देवप्रयाग
- आरक्षी 402 ना.पु. संजय कुमार-देवप्रयाग
- आरक्षी162 ना.पु. रामपाल सिंह-देवप्रयाग
- आरक्षी 80 ना.पु. कुलदीप डिमरी-देवप्रयाग
- आरक्षी 213 ना.पु. उमेश चन्द्र-देवप्रयाग
- आरक्षी 434 ना.पु. ऋतेन्द्र कुमार-देवप्रयाग
- मुख्य आरक्षी शेखर चन्द्र जोशी मय हमराह टीम एसडीआरएफ टीम श्रीनगर।
- आपदा टीम श्रीनगर, 40वी वहिनी, लीडर मनोज बिष्ट।




