शनिवार, मई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बेकाबू हुए बाघ, एक और मवेशी को बनाया निवाला, लोगो मे डर का माहौल

शेयर करें !
posted on : जून 22, 2023 4:53 अपराह्न
 
कालागढ़ (कुमार दीपक)। क्षेत्र में पिछले कुछ माह से आतंक का पर्याय बने हुए बाघ लगातार पालतू मवेशियों को अपना शिकार बना रहे है । इसी क्रम में ताजा मामला गुरुवार दोपहर का है जहां एक बाघ ने फिर एक बछड़े को अपना निवाला बना लिया । कालागढ़ के इंटर कालेज मोहल्ला निवासी श्रीराम का बछड़ा प्राइमरी विद्यालय के परिसर में घास चर रहा था अचनाक से दीवार फांद कर एक खूंखार बाघ मैदान में आ गया और बछड़े को दबोच लिया बछड़े की आवाज सुनकर जब स्थानीय लोग उस तरफ भागे तो देखा एक बाघ बछड़े को दबोचे हुए है इस घटना को देख स्थानीय लोगों ने शोर कर दिया जिससे भयभीत होकर बाघ बछड़े को छोड़ मैदान से बाहर भाग गया । बछड़े के पास पहुंचने पर पाया कि बछड़ा दम तोड़ चुका है । प्रत्यक्षदर्शी सचिन कुमार, मुस्कान, आशुतोष, सचिन बिष्ट ने बताया कि बाघ अचानक से आया और बछड़े का गला पकड़ लिया शोर करने पर वह बछड़े को छोड़ पास की दीवार पर बैठ हमें देखता रहा । बाघ बहुत विशाल था बछड़े का खून उसके मुंह पर लगा था । बेखौफ इस बाघ की मौजूदगी से पास के लोगों में भय व्याप्त है ।
प्राइमरी विद्यालय से केंद्रीय कलोनी क्षेत्र के मध्य, वाल्मीकि मंदिर से बैरियर संख्या 2/6 व इस्लामनगर सीमा तक लंबे समय से बाघ सक्रिय है । इन्ही क्षेत्रो में बाघ लगातार मवेशियों को शिकार बना रहे है । प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व केंद्रीय कलोनी निवासी नाजरा की गाय को बाघ ने दिन दहाड़े मार गिराया था वहीं इंटर कालेज मोहल्ले में तारा देवी की भैंस को खींचकर बाघ वन विभाग के हॉस्टल के जंगलों में ले गया और अब इंटर कालेज मोहल्ला निवासी श्रीराम के बछड़े को प्राइमरी विद्यालय के अंदर निवाला बनाया गया है कुछ माह के भीतर मवेशी पालक श्रीराम का यह दूसरा बछड़ा है जो बाघ का शिकार हुआ है । नागरिक हिमांशु, हिरदेश कुमार, शिवम कुमार, भूपेंद्र आदि ने बताया कि खतरा इतना बढ़ गया है कि अब दिन में निकलने में भी डर लगने लगा है यह बाघ क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन गए है और वन विभाग को इस पर तत्काल संज्ञान लेने की जरूरत है वरना कहीं ऐसा ना हो कि हमारे मवेशियों के बाद ये बेकाबू और बेखौफ बाघ हमे भी अपना निवाला बना ले ।
बाघ इतने बेखौफ हो गए कि उन्हें अब इंसानों से डर नही लगता और दिन में ही लोगो के सामने निकलकर खड़े हो जा रहे है । ऐसी घटना कुछ दिनों से लगातार हो रही है जहाँ सूखा स्रोत के समीप दिन में ही बाघ सड़क पर आकर खड़ा हो जाता है जिसे देखने के लिए लोगो की भारी भीड़ सूखा स्रोत पुल पर एकत्र हो जाती है सूत्रों के अनुसार दो दिन पूर्व ही एक साथ चार बाघ सड़क के बीच मे खड़े हो गए थे जिस कारण मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गयी थी । कयास लगाये जा रहे है कि यह वहीं बाघिन है जो पिछले कुछ माह पूर्व अपने शावकों के साथ क्षेत्र में आई थी । इंटर कालेज से सूखा स्रोत के मध्य बाघ के दौड़ने का वीडियो भी वायरल है लेकिन फिर भी वन विभाग चुप्पी साधे हुए है । इस बात में कोई दो राय नही है कि वन विभाग किसी बड़े हादसे के होने की प्रतीक्षा कर रहा है । 
बाघों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है वन विभाग को जरूरत है नागरिकों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाये , यदि किसी बाघ या जंगली जीव द्वारा आबादी क्षेत्र में इंसानी जान माल की हानि हुई तो यह बर्दाश्त नही किया जायेगा – परशुराम, मंडल अध्यक्ष, आप
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुंबई में 1,745 करोड़ की कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़
  • कोटद्वार : छात्राओं को दी गई सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता की जानकारी
  • राशनकार्ड सत्यापन अभियान प्रारम्भ, अपात्र धारकों पर होगी कार्रवाई
  • घंटाघर में श्रमिक सम्मान कार्यक्रम, महिला श्रमिकों को सूट और पुरुषों को गमछा भेंट
  • केदारनाथ धाम पहुंचे गौतम अदाणी, बाबा केदार के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
  • वृद्धावस्था पेंशन से लेकर फ्री मोतियाबिंद सर्जरी तक, जानें CM की बड़ी बातें
  • मौसम के दिखे तीखे तेवर, कभी भारी गर्मी फिर अचानक भारी बारिश
  • घर और बाहर दोनों मोर्चों पर सक्रिय महिलाएं, काम का बोझ अब भी तीन गुना, पुरुष केवल इतने मिनट करते हैं काम
  • पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत, जांच में सहयोग की शर्त
  • उत्तराखण्ड का चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल बना मिसाल, हिमाचल प्रदेश के अधिकारी ने किया निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.