शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देश के गर्व, शक्ति एवं गौरव का प्रतीक तिंरगा शांति, समृद्धि और सदैव विकास के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है- विधानसभा अध्यक्ष

शेयर करें !
posted on : अगस्त 13, 2022 2:55 अपराह्न
कोटद्वार । देश की आजादी एवं उसकी आन बान और शान का प्रतीक तिरंगा झंडा राष्ट्र के प्रति सम्मान और देश भक्ति की भावना को जाग्रत करने के उद्देश्य से देश में हर घर तिंरगा अभियान चलाया जा रहा है ।इसी कड़ी में आजादी के महोत्सव पर कोटद्वार में शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अगुवाई में तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान पूर्व सैनिक, शिक्षकों, डाक्टर, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्कॉट गाइड, स्कूल के बच्चों एवं हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम के उदघोष के साथ तिरंगा जागरूकता पदयात्रा निकाली और हर घर तिरंगा फहराने की अपील की।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत कोटद्वार में संगम रिजॉर्ट, देवी मन्दिर से मालवीय उद्यान तक तिरंगा पदयात्रा का अयोजन किया गया, पद यात्रा मालवीय उद्यान में समाप्त हुई जहां पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए । इस पदयात्रा के दौरान प्रत्येक व्यक्ति के मन में तिरंगे के लिए सम्मान एवं जज्बा दिखाई दे रहा था । भारत माता के नारों से पूरा कोटद्वार क्षेत्र गुंजायमान हो बैठा । महिला, पुरुष, बुजुर्ग एवं बच्चों ने पैदल चल कर घर-घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया । इस दौरान स्कूल के बैंड पर देशभक्ति गीतों के साथ प्रत्येक व्यक्ति आजादी के इस उत्सव पर झूम रहा था । इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा झंडा जिस शान से लहराता है उसे देखकर हर भारतवासी का हृदय भावों से भर जाता है। देश के प्रति समर्पण और प्रेम का संचार मन में होता है। यह तिरंगा झंडा ही है जिसको देखकर सैनिक सीमा पर पूरे साहस के साथ तैनात रहते हैं और दुश्मनों के छक्के छुड़ाते रहते हैं। अपनी जान की भी परवाह नहीं करते ऐसा अदम्य साहस भारतीय तिरंगा के दम पर ही सैनिकों के भीतर पैदा होता है।
उन्होंने कहा कि आमजन के मन में राष्ट्रीयता की भावना का संचार तिरंगा के माध्यम से हो रहा है। आंखों के सामने लहराता राष्ट्रीय तिरंगा और मन में देश के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प भारत को नया भारत बना रहा है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज 21वीं सदी के इस दौर में विकास मंत्र बन गया है। तिरंगा पदयात्रा के प्रारंभ होने से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने सिद्धबली बाबा के मंदिर पहुंचकर माथा टेका एवं पूजा अर्चना कर आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की । साथ ही मंदिर परिसर में तिरंगा भी लहराया । इस अवसर पर राज्य मंत्री राजेंद्र अंथवाल, मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, जिला महामंत्री जंग बहादुर, नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्र रावत, अनिल भोला, उमेश त्रिपाठी, संग्राम सिंह भंडारी, राज गौरव नौटियाल, सुधा नौटियाल, अमित भारद्वाज, शांतनु रावत, कर्नल राजेंद्र बड़थ्वाल, कैप्टन गजेंद्र धस्माना, डीपी नौटियाल, शशि नैनवाल, मनोज पांथरी, चंद्रमोहन जसोला, विपिन कैंथोला, बीना रावत, रानी नेगी, शशी खंतवाल, सुनीता नेगी, शर्मिला, हिमानी बलूनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.