बुधवार, फ़रवरी 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चिकित्सकों की टीम ने बचाई गंभीर रूप से बीमार महिला की जान, जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में हुई सफल सर्जरी, मुश्किल भरे रास्तों से अस्पताल पहुंची थी भागा देवी

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 7, 2025 11:35 अपराह्न
  • गले में गहरा घाव (डीप नेक एब्सेस) से पीड़ित महिला की जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में हुई सफल सर्जरी

चमोली : रविवार को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में चिकित्सकों की बहु-विषयक टीम ने गले में गहरे घाव (डीप नेक एब्सेस) से जूझ रही 52 वर्षीय महिला की आपातकालीन सर्जरी कर उसकी जान बचाई। चमोली जिले के सुदूरवर्ती गांव झींझी (पोस्ट ऑफिस इराणी) की महिला भागा देवी पत्नी स्व. रूप सिंह लंबे समय से गले में दर्द, सूजन, तेज बुखार और निगलने में कठिनाई जैसी समस्या से परेशान थी। स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल तक पहुंचाने का निश्चय किया। आपदा के कारण गाँव का मोटर मार्ग कई स्थानों पर बाधित था, बावजूद इसके ग्रामीणों ने सहयोग कर मरीज को डोली में बैठाकर कठिन पैदल रास्तों से होते हुए अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में पहुँचने पर मरीज की हालत नाजुक थी। जांच-पड़ताल के बाद डेंटल सर्जन डॉ. अनुराग सक्सेना, ईएनटी सर्जन डॉ. दिग्विजय बंडगर, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. नेहा नेगी, नर्सिंग स्टाफ ज्योति सिदोला, आशा बिष्ट, वंदना सती तथा हाउसकीपिंग स्टाफ राजा की टीम ने तत्परता और समन्वय के साथ ऑपरेशन शुरू किया। सर्जरी के दौरान मरीज के गले में पस का बड़ा जमाव पाया गया जिसे हटाकर संक्रमण फैलने से रोका गया। फिलहाल मरीज की स्थिति स्थिर है और उसे चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।मरीज का इलाज सरकार की कल्याणकारी अटल आयुष्मान योजना के तहत पूरी तरह निशुल्क किया गया।

ईएनटी सर्जन डॉ. दिग्विजय बंडगर ने जानकारी दी कि मैंने देश के विभिन्न महानगरों के बड़े अस्पतालों में सेवा दी है लेकिन उत्तराखंड सरकार द्वारा जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में स्थापित आधुनिक ऑपरेशन थिएटर और अत्याधुनिक उपकरण आज मैदानी क्षेत्रों के कई अस्पतालों से भी बेहतर हैं। यहाँ रोगाणुरहित वातावरण, एनेस्थीसिया विशेषज्ञों का सहयोग और कार्यकुशल स्टाफ की टीम ने इस जटिल सर्जरी को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।”

महिला के परिजनों एवं ग्रामीणों ने जिला अस्पताल गोपेश्वर की चिकित्सक टीम और प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद महिला का सफल इलाज कर उसकी जान बचाई गई, जिसके लिए समस्त टीम बधाई की पात्र है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी उत्तराखंड की अपराध और कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल समीक्षा बैठक, गंभीर आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही, 03 उपनिरीक्षक सस्पेंड
  • जनसेवाओं का संगम : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 05 फरवरी को ग्राम द्वारा में बहुउद्देशीय शिविर, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम व जिलाधिकारी सविन बंसल शिविर में करेंगे प्रतिभाग
  • मुख्यमंत्री को बैरासकुंड महाशिवरात्रि मेले का आमंत्रण
  • उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त
  • सलूड के ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण को किया प्रदर्शन
  • तहसील दिवस पर फरियादियों ने रखी अपनी फरियाद
  • देश में संघमय होता दिख रहा समाज – खत्री
  • औली में जमेगा शीतकालीन खेलों का रोमांच
  • स्कूल बस की चपेट में आई स्कूटी, महिला की मौत
  • लोकसभा में राहुल गांधी का हमला, ‘ट्रेड डील से किसानों को नुकसान, एपस्टीन फाइल्स और अडाणी केस से PM पर दबाव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.