चमोली : चमोली जिले के दशोली विकास खंड के सैकोट गांव में वर्तमान समय में बंदरों ने उत्पाद मचा कर रखा है जिससे ग्रामीण काफी परेशान है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर 80 से अधिक बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। सैकोट गांव के लोग काफी समय से बंदरों के उत्पात से परेशान थे। बंदर घरों की छत, घर के अंदर रखे सामान को तो उठा कर ले ही जा रहे थे। अब बंदर ग्रामीणों पर हमला भी करने लगे थे। जिससे ग्रामीण काफी सहमे हुए थे। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने बन विभाग को की। गुरूवार को रेंज अधिकारी आरती मैठाणी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंच कर पिंजरा लगाकर 80 से अधिक बंदरों को पकड़कर जंगलों में छोड़ दिया है।



