गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ब्रह्मपुरी से खारास्रोत तक राफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रोफेशनल व पर्यटकों का दिखा दमखम हिमालय O2, गंगा की लहरों पर रोमांच – ब्रह्मपुरी से खारास्रोत तक राफ्टिंग प्रतियोगिता

शेयर करें !
posted on : मार्च 8, 2026 6:19 अपराह्न
  • “गंगा की धाराओं में साहस का संगम, राफ्टिंग प्रतियोगिता में 100 प्रतिभागियों का रोमांच”
  • “एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा – गंगा में ब्रह्मपुरी–खारास्रोत राफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित”

टिहरी : जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के विशेष प्रयासों से संचालित टिहरी झील महोत्सव 2026 हिमालय ओ2 के तीसरे दिन ब्रह्मपुरी से खारास्रोत तक जल में साहस का अद्भुत संगम देखने को मिला। गंगा की लहरों की कलकल ध्वनि के बीच ब्रह्मपुरी से खारास्रोत तक रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण,नगर पंचायत अध्यक्ष तपोवन विनीता बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

एक ओर जहाँ रिवर राफ्टिंग कर रहे युवा एक दूसरे का साहस,मनोबल बढ़ा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ रिवर के आस पास प्रकृति का अद्भुत नजारा दिखाई दे रहा था और युवाओं के साहस और रोमांच की अनोखी पराकाष्ठा देखने को मिली। जिसमें लगभग 100 राफ्टिंग प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

आपको बताते चले कि ब्रह्मपुरी-खारास्रोत के बीच गंगा में राफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें प्रोफेशनल और पर्यटक श्रेणी में प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। टिहरी गढ़वाल जनपद में गंगा नदी के ब्रह्मपुरी से खारास्रोत के बीच इन दिनों रिवर राफ्टिंग का रोमांच पर्यटकों का आकर्षित बनाये हुआ है। साहसिक पर्यटन के इस प्रमुख रूट पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटक गंगा की तेज धाराओं के बीच राफ्टिंग का आनंद लेते हैं। ब्रह्मपुरी से खारास्रोत तक लगभग 9 किलोमीटर का राफ्टिंग मार्ग है, जिसे शुरुआती और सामान्य रोमांच चाहने वाले पर्यटकों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस रूट पर राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों को गंगा के हल्के-फुल्के रैपिड्स और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव मिलता है।

पर्यटन विभाग और गंगा राफ्टिंग प्रबंधन समिति की देखरेख में राफ्टिंग गतिविधियां संचालित की जाती हैं। सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित गाइड, लाइफ जैकेट और कयाकर्स भी तैनात रहते हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।

उप जिलाधिकारी नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन युवाओं को जल साहसिक क्रीड़ा की ओर प्रेरित करता हैं। रिवर राफ्टिंग जैसी गतिविधियों करने का मुख्य उद्देश्य पर्यटन स्थलों को एक नये डेस्टिनेशन रूप में विकसित करना हैं और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो इस तरफ भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, साथ ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों का आयोजन इन स्थानों पर किया जा सके‌।

गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जल साहसिक क्रीड़ा में इस तरह के आयोजनों से रिवर राफ्टिंग जैसी गतिविधियों का अधिक महत्व मिलता है और ब्रह्मपुरी से खारास्रोत तक रिवर राफ्टिंग के लिए सबसे सुरक्षित नदी रूट हैं। रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सहदेव राणा ने बताया कि मेरा रिवर राफ्टिंग का यहां अनुभव सबसे रोमांच और साहसी रहा‌।और आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहे तो हम जैसे युवाओं को एक मंच मिलेगा। रिवर राफ्टिंग प्रतिभागी रविंद्र रावत ने बताया कि राफ्टिंग के शुरुआती प्रशिक्षण में इस तरह के आयोजन सबसे महत्वपूर्ण होते हैं जिसमें साहस,ताकत का परिचय दिया जाता हैं।

इस प्रतियोगिता में प्रोफेशनल कैटेगरी में सहदेव राणा प्रथम, पंकज राणा द्वितीय एवं प्रीतम सिंह तृतीय स्थान पर रहे। साथ ही टूरिस्ट कैटेगरी में जीएमवीएन प्रथम, संगम एडवेंचर द्वितीय एवं रिवर एक्सप्लोरर तृतीय स्थान पर रहे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को एक लाख की धनराशि,  द्वितीय को पचास हजार और तृतीय को पच्चीस हजार रुपए की धनराशि प्रदान की गई। साहसिक खेलों के प्रोत्साहन हेतु इस तरह जल साहसिक क्रीड़ा ने क्षेत्र में एडवेंचर टूरिज्म की नई संभावनाओं को जन्म दिया है।

इस अवसर डीएफओ नरेंद्रनगर दिगंथ नायक,तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल,पटवारी तपोवन निधि थपलियाल, बीडीओ श्रुति वत्स, गंगा राफ्टिंग एसोसिएशन के सदस्य,गाइड एसोसिएशन के सदस्य, पुलिस विभाग से सचिन पुण्डीर, राजस्व विभाग,वन दारोगा अंजलि, पंकज भट्ट एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
  • उत्तराखण्ड में पहली बार फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 15 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
  • किसान आयोग उपाध्यक्ष ने 20 हजार लीटर क्षमता वाली दुग्धशाला का किया निरीक्षण
  • एक्टिंग की चमक छोड़ी, पकड़ी राधा नाम की ओट: टीवी एक्ट्रेस एना जयसिंघानी अब वृंदावन में बनीं साध्वी
  • योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर विशेषज्ञों ने खोले ज्ञान के नए आयाम, भारतीय चिकित्सा परिषद की कार्यशाला में विद्यार्थियों को कराया आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास
  • NEP 2020 पर दो कुलपतियों ने रखी उच्च शिक्षा की तस्वीर, प्रो. एस.पी. बंसल और प्रो. ए.के. महाजन ने शैक्षणिक नेतृत्व, सुशासन व संस्थागत विकास पर दिए व्याख्यान
  • ‘शोध की आधारभूत अवधारणाएं’ समझने से मजबूत होगी अनुसंधान की नींव – कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
  • उत्तराखंड में फिल्म संस्कृति को नई पहचान, पहली बार फिल्म पुरस्कारों का आयोजन, फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
  • नंदा से मिले धर्मभाई लाटू, छलछला उठीं आंखें
  • ग्रामीणों ने सड़क खोदी तो खुली सरकार के विकास की पोल – भाकपा माले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.