सोमवार, जुलाई 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर हाईकार्ट की रोक के बाद सचिव का बयान, ये है सरकार की तैयारी

शेयर करें !
posted on : जून 23, 2025 4:06 अपराह्न

देहरादून। पंचायत चुनावों को लेकर प्रदेश भर की निगाहें टिकी हुई हैं। इसी बीच सचिव पंचायतीराज चंद्रेश कुमार ने सोमवार को एक अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में आरक्षण व्यवस्था से संबंधित नियमावली 2025 की अधिसूचना प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है।

सचिव ने स्पष्ट किया कि माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा वर्तमान में पंचायतों में आरक्षण प्रक्रिया पर अंतरिम आदेश (स्थगन) जारी किया गया है, जिसकी पूरी तरह से अनुपालना की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अदालत के आदेशों का सम्मान करते हुए सभी आवश्यक दस्तावेज और नियमावली समय से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

सचिव चंद्रेश कुमार के अनुसार, आरक्षण नियमावली की अधिसूचना की प्रति इस समय प्रिंटिंग के लिए राजकीय प्रेस, रुड़की में तैयार की जा रही है, जिसे शीघ्र प्रकाशित कर उच्च न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इसका उद्देश्य न्यायालय को स्थिति से अवगत कराना और पंचायत चुनावों के लिए उचित मार्गदर्शन प्राप्त करना है।

उन्होंने यह भी दोहराया कि राज्य सरकार पंचायतीराज व्यवस्था को संविधान और कानून के अनुसार पूरी गरिमा के साथ संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में जब तक उच्च न्यायालय से कोई अंतिम आदेश प्राप्त नहीं होता, तब तक चुनावों की प्रक्रिया में कोई आगे की कार्रवाई नहीं की जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्र के लाखों मतदाताओं के लिए यह खबर बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि पंचायत चुनावों की समयसीमा और तैयारियों पर इस निर्णय का सीधा असर पड़ रहा है। अब सभी की निगाहें उच्च न्यायालय के आगामी निर्देशों पर टिकी हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.