शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सहकारिता व पशुपालन-दुग्ध विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, 10 पर्वतीय जनपदों में संचालित साइलेज योजना को मिलेगा व्यापक रूप

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 6, 2025 7:43 अपराह्न
  • दोनों विभागों का समन्वित प्रयास दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में क्रांतिकारी कदम

देहरादून : यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश भर में साइलेज के उत्पादन, पैकेजिंग एवं वितरण से जुड़े व्यापक मुद्दों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि सहकारिता एवं पशुपालन-दुग्ध विभाग का संयुक्त प्रयास पशुपालकों को उच्च गुणवत्ता वाला चारा रियायती दरों पर उपलब्ध कराने में क्रांतिकारी साबित होगा। इससे न केवल पशु पोषण सुनिश्चित होगा, बल्कि दुग्ध उत्पादन में भी वृद्धि होगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। विशेष उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के सभी 10 पर्वतीय जनपदों में पहले से ही यह योजना संचालित है। अब इस समीक्षा बैठक में इसे और अधिक व्यापक रूप देने पर सहमति बनी है, ताकि अधिक से अधिक पशुपालक इस योजना का लाभ उठा सकें।

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा “दो विभागों के बीच सशक्त तालमेल से प्रदेश के किसानों व पशुपालकों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा और वे आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगे।”

वहीं पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा  “साइलेज उत्पादन एवं वितरण में सहकारिता की भागीदारी से पशुपालकों को लागत में भारी बचत होगी और यह प्रयास दुग्ध क्षेत्र में नवाचार व विकास के द्वार खोलेगा।”

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विभागीय समन्वय को संस्थागत रूप दिया जाए ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन शीघ्रता से हो और पशुपालकों को स्थायी तथा प्रभावी लाभ मिल सकें। यह पहल विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए नई ऊर्जा और आशा का स्रोत बनेगी तथा प्रदेश में कृषि और दुग्ध क्षेत्र को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर सचिव सहकारिता एवं पशुपालन-दुग्ध विकास डॉ. बी.वी.आर. परुषोत्तम, निबंधक सहकारिता डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर निबंधक आनंद शुक्ल एवं दोनों विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
  • बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, वाल्मीकि बस्ती पर मंडराया भूस्खलन का खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.