बुधवार, अक्टूबर 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नगर निगम में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के संबंध में क्षेत्रीय जनता ने किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 27, 2024 7:52 अपराह्न
कोटद्वार । नगर निगम कोटद्वार में व्याप्त ज्वलंत समस्याओं को विभिन्न मंचों पर उठाने के बाद भी निस्तारण न होने से आक्रोशित क्षेत्रीय सामाजिक संगठनों और स्थानीय जनता ने नगर निगम कार्यालय के सम्मुख सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण न होने की स्थिति में आंदोलन को तेज किया जायेगा। धरना-प्रदर्शन को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपना समर्थन दिया।
बुधवार को क्षेत्रीय सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों सहित स्थानीय लोग नगर निगम कार्यालय के सम्मुख एकत्रित हुए और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम बनने के बाद क्षेत्र की जनता को बेहतर विकास की आशा थी, लेकिन निगम इस पर खरा नहीं उतर पाया। कहा कि कोटद्वार महानगर की ज्वलंत समस्याएं अभी भी जस की तस बनी हुई हैं। कोटद्वार महानगर पार्किंग की समस्या से जूझ रहा है। वहीं निर्माणाधीन बहुउद्देशीय मोटर नगर बस अड्डा सरकार और नगर निगम प्रशासन की उच्च न्यायालय में लचर पैरवी के चलते गड्ढे की शक्ल में तब्दील हो गया है। मोटर नगर बस अड्डा निर्माण से जनता को पार्किंग की समस्या से निजात मिल सकती थी। नगर निगम के लगभग सभी वार्डों में लावारिस गोवंश उत्पात मचाते हुए जनता को चोटिल कर रहे हैं, वहीं बंदरों की बहुतायत से बच्चों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार कूड़ा निस्तारण के लिए अभी तक ट्रेचिंग ग्राउंड की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर सकी है। नगर निगम क्षेत्रांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास निर्माण कार्य प्रगति पर है, लेकिन कई भवन स्वामियों के पास भूमि के दस्तावेज होने के बाद भी बिना मुआवजा दिए उन्हें भवन खाली करने के आदेश दिए जा रहे हैं, बरसों से पट्टे की भूमि के निवासियों का विस्थापन नहीं किया जा रहा है।
जशोधरपुर की स्टील फैक्ट्रियों से प्रदूषण मुक्त संयंत्र के बिना निकल रहे धुएं से रिहायशी इलाकों की जनता के स्वास्थ्य, फसलों एवं पेड़ पौधों पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। कहा कि नगर निगम गठन के समय सरकार ने आश्वस्त किया था कि नगर निगम में सम्मिलित ग्राम सभाओं में टैक्स वसूली नहीं की जाएगी, लेकिन वर्तमान में टैक्स वसूली की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। मौके पर वक्ताओं ने क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय शीघ्र खोलने, क्षेत्र में सीवर लाइन विस्तारीकरण प्रोजेक्ट तैयार करने, क्षेत्र में कबाड़ बीनने और अन्य सामग्री विक्रय के कार्य करने वाले व्यक्तियों का सत्यापन करने और नगर निगम क्षेत्रांतर्गत नालियों की सफाई एवं मरम्मत करने की मांग भी की गई।
तत्पश्चात नगर आयुक्त के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को मांग पत्र का ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में राज्यपाल से प्रदेश सरकार और शहरी विकास विभाग को समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित करने की मांग की गई है। धरना-प्रदर्शन में पूर्व सैनिक सेवा परिषद, सुखरौ मंदिर समिति, फॉरेस्ट पेंशनर समिति गोरखनाथ पर्यावरण संरक्षण समिति, जिला कांग्रेस, पतंजलि योग समिति, ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा उत्तराखंड- प्रदीप बत्रा
  • महर्षि वाल्मीकि जी: भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ और सामाजिक समरसता के प्रेरणास्रोत
  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए का कड़ा एक्शन, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर शिकंजा, 7 स्थानों पर कार्रवाई
  • एआई के दौर में पत्रकारिता की असली ताकत सत्य की परख, मशीन नहीं ले सकती सजग पत्रकार की जगह
  • कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश
  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.