रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

त्रिस्तरीय पंचायतों में पदों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू, तय हुई समय-सारणी, आरक्षण प्रक्रिया 2011 की जनगणना के आंकड़ों पर आधारित, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिये निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 12, 2025 12:25 पूर्वाह्न

पौड़ी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर प्रधान, प्रमुख व पंचायत सदस्यों के पदों पर आरक्षण तय करने की कार्यवाही शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार शुरू कर दी गयी है। यह पूरी प्रक्रिया वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर की जायेगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि आरक्षण तय करने के लिये स्पष्ट समय-सारणी जारी की गयी है। जनपद स्तर पर इसे सख़्ती से लागू कराया जा रहा है।आरक्षण प्रक्रिया की समय-सारणी के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 11 जून को प्रधान पदों की संख्या का विवरण निदेशक पंचायतीराज द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। 13 जून को आरक्षण प्रस्तावों का अनन्तिम प्रकाशन किया जायेगा। इसके बाद 14 व 15 जून को आम जनता से इन प्रस्तावों पर आपत्तियां ली जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा आपत्तियों का निस्तारण 16 और 17 जून को किया जायेगा। अंतिम आरक्षण सूची 18 जून को जारी होगी। वहीं 19 जून को प्रस्ताव निदेशालय के माध्यम से शासन व राज्य निर्वाचन आयोग को भेजे जाएंगे।

जिलाधिकारी डॉ. चौहान ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि आरक्षण से संबंधित सूचना ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और तहसील कार्यालयों के सूचना पटों पर अवश्य चस्पा करायें। साथ ही जिला पंचायतराज अधिकारी को भी निर्देश दिये कि वह जिला पंचायत, पंचायतराज कार्यालय, मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी कार्यालयों के सूचना पटों पर सूचना का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि आरक्षण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से की जायेगी, ताकि पंचायत चुनावों से पूर्व सभी आरक्षण निर्धारण संबंधित कार्य सुचारू रूप से संपन्न किये जा सकें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • वनाग्नि रोकथाम को गढ़वाल वन प्रभाग की व्यापक तैयारी, 42 क्रू स्टेशनों पर 123 फायर वॉचर तैनात
  • एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर डीएम मयूर दीक्षित की सख्ती, कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • फूलदेई पर्व पर बच्चों की किलकारियों से गूंजा जिलाधिकारी आवास, रंग-बिरंगे फूलों और लोकगीतों से महका माहौल, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बच्चों को दिए उपहार
  • व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने फेसबुक लाइव पर दी खुदकुशी की धमकी, जंगल से बेहोश मिलीं, अस्पताल में भर्ती
  • सेना की बड़ी सफलता : घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद
  • पश्चिम एशिया संकट में UAE एयरस्पेस पर सख्त पाबंदी, दर्जनों फ्लाइट्स रद्द, टाइमिंग बदली
  • उत्तराखंड : मौसम ने ली करवट, पहाड़ों से मैदानों तक छाए बादल, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
  • कोटद्वार में बनेगा एबीसी सेंटर, आवारा कुत्तों की समस्या से मिलेगी राहत, उत्तराखंड शासन ने जारी की एक करोड़ रुपये की पहली किस्त, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के प्रयासों से परियोजना को मिली गति
  • पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की आज होगी घोषणा!
  • जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.