शनिवार, अप्रैल 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से सीमावर्ती गांवों को मिल रही नई पहचान, उत्तराखंड के ग्राम प्रधान के पत्र का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, कहा इन गांवों को लेकर बदल रहा लोगों का नजरिया

शेयर करें !
posted on : मई 13, 2023 12:39 पूर्वाह्न
 
उत्तरकाशी/नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश के सीमावर्ती गांवों को लेकर अब देशवासियों के नजरिए में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखण्ड के जनपद उत्तरकाशी की तहसील भटवाडी के उपला टकनौर क्षेत्र को वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में शामिल किए जाने पर जसपुर गांव के प्रधान हरीश राणा के पत्र का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात की अत्यंत खुशी है कि आज के बदलते परिदृश्य में सीमावर्ती गांवों को लेकर देश के लोगों के दृष्टिकोण में बदलाव आया है। आज देशवासी इन गांवों को देश का अंतिम गांव नहीं बल्कि, देश के पहले गांव के रूप में पहचानने लगे हैं।
प्रधानमंत्री ने पत्र में आगे कहा कि सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण ये गांव और यहां के लोग देश के सशक्त प्रहरी हैं। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों को उनकी वास्तविक पहचान दिलाने और व्यापक स्तर पर इन क्षेत्रों के विकास के लिए विभिन्न स्तरों पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने, आधारभूत ढांचों के विकास, पर्यटन को बढ़ावा देने, पलायन रोकने, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ही वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के जरिए इन गांवों के लोगों के रहन-सहन, खान-पान, हस्तशिल्प और लोक कला एवं संगीत को परस्पर जानने का भी अवसर मिलता है। इससे पहले जसपुर गांव के प्रधान ने पत्र लिखकर उपला टकनौर क्षेत्र को वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में शामिल किए जाने पर गांववासियों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था कि चीन की सीमा से लगा यह गांव सामरिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने गांव की महिलाओं द्वारा बनाई गई जैम और चटनी प्रधानमंत्री को भेंट स्वरूप भेजी थी। आपको बताते चलें कि उपला टकनौर सेब और राजमा की पैदावार के लिए प्रसिद्ध है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को खाद्य प्रसंस्करण से जोड़ने, बेहतर पैकेजिंग, स्टोरेज, लॉजिस्टिक आदि सुविधाओं के जरिए स्थानीय उत्पाद आज देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर-घर में तैयार किए जा रहे उत्पाद इस बात का उदाहरण हैं कि किस तरह भारत आज जमीनी स्तर पर सशक्त और आत्मनिर्भर बन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने चिट्ठी में विश्वास जताया है कि जिस तरह जन-समर्थन और जन-भागीदारी से देश में अब तक विभिन्न योजनाओं को बड़ी सफलता मिली है उसी तरह स्थानीय लोगों के सहयोग से वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम को भी व्यापक सफलता मिलेगी।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात : भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम यात्रा मार्ग होगा और सुरक्षित, NH-134 पर व्यापक कार्यों को मंजूरी
  • एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, रुड़की में छापेमारी कर बरामद किये 101 एलपीजी सिलेंडर, जमाखोरी का भंडाफोड़
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने बकरी फार्म का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने किया पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
  • क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने किया निरीक्षण, किसानों को मिले मेहनत का सही मूल्यांकन
  • कुंभ मेला-2027 : कनखल क्षेत्र को संवारने और यातायात प्रबंधन की चुनौतियों के समाधान की कवायद तेज, मेलाधिकारी एवं अपर मेलाधिकारी ने पैदल भ्रमण कर कनखल क्षेत्र का लिया जायजा
  • पोखड़ा ब्लॉक के भटकोट में आदमखोर बाघ ने 4 वर्षीय बच्ची को बनाया, मौके पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल
  • धार्मिक स्थल कैंची धाम के पास शराब की दुकान पर बवाल, सांसद ने लिखा CM को पत्र
  • सतपुली में पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर
  • नरभक्षी गुलदार के आतंक से एहतियातन स्कूलों में अवकाश, 4 और 6 अप्रैल को बंद रहेंगे ये विद्यालय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.