शुक्रवार, सितम्बर 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रधान संगठन ने मांगों को लेकर किया सीडीओ कार्यालय पर तालाबंदी

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 25, 2026 10:47 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला प्रधान संगठन ने दस सूत्रीय मांगों के निस्तारण नहीं होने से नाराज होकर मंगलवार को सीडीओ कार्यालय पर तालाबंदी की। मांगों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया।

जिला प्रधान संगठन चमोली के अध्यक्ष महाबीर सिंह रावत ने बताया कि ग्राम पंचायतों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबे समय से सरकार के समक्ष रखे जा रहे हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे प्रधानों में रोष है। संगठन की प्रमुख मांगों में ग्राम पंचायतों में किसी भी विभाग से स्वीकृत 10 लाख रुपये तक के कार्यों की कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत को बनाने की मांग शामिल है। संगठन का कहना है कि इससे गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने ग्राम प्रधानों का पंचायतीराज विभाग के माध्यम से स्वास्थ्य और जीवन बीमा कराने की मांग भी उठाई। संगठन के मुताबिक इससे प्रधानों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा मिलेगी।

प्रधान संगठन ने प्रधानमंत्री आवास सर्वे-2024 में जरूरतमंदों के नाम होने के बावजूद आवास की प्राथमिकता सूची में नाम नहीं आने का मुद्दा भी उठाया है। संगठन ने जरूरतमंद ग्रामीण लाभार्थियों के नाम प्राथमिकता सूची में शामिल करने की मांग की है। इसके अलावा 16वें वित्त आयोग की नई गाइडलाइन में ग्राम पंचायतों को प्रत्येक परिवार से प्रतिमाह 100 रुपये यानी सालाना 1200 रुपये टैक्स लेने की बाध्यता से ग्राम पंचायतों को मुक्त करने की मांग की गई है। संगठन का कहना है कि टैक्स लागू नहीं होने पर ग्राम पंचायतों के 16वें वित्त की धनराशि में 20 प्रतिशत कटौती का प्रावधान किया गया है। प्रधानों ने इस व्यवस्था में संशोधन की मांग की है। जिला प्रधान संगठन ने स्पष्ट किया है कि सरकार ने दस सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष उमेश खंडूड़ी, महामंत्री महेंद्र सिंह बिष्ट, संरक्षक युद्धवीर सिंह फरस्वाण व रविंद्र सिंह नेगी, उपाध्यक्ष मंदोदरी गड़िया व अवतार सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी आशीष थपलियाल और विधि सलाहकार जयेंद्र झिंक्वाण आदि शामिल रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ‘प्रेम कीटाणु’ के ट्रेलर में कॉलेज की दोस्ती, प्यार और नोकझोंक का रंग
  • प्रधान संगठन ने मांगों को लेकर किया सीडीओ कार्यालय पर तालाबंदी
  • सरकारी जमीन के मुद्दे पर उक्रांद का सरकार पर हमला
  • माणा पास तक एसपी की पैनी नजर, परखी जमीनी हकीकत
  • ड्रग फ्री उत्तराखंड : एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम ला रही रंग, स्कूल कालेजों में भी चल रहा है विशेष जागरूकता अभियान
  • मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री
  • देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री
  • विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास
  • देवप्रयाग के मेधावी छात्रों से मिले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, साथ में खिंचवाई सेल्फी, छात्रों को प्रदान किए बैग
  • देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.