शुक्रवार, सितम्बर 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अधिकारियों ने किया कुम्भ व्यवस्थाओं की दृष्टि से ललतारों पुल के नीचे के एरिया व ज्वालापुर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ पाण्डेय वाला का निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : जनवरी 16, 2021 10:11 अपराह्न

हरिद्वार : उप मेला अधिकारी अंशुल सिंह, दयानन्द सरस्वती, किशन सिंह नेगी ने आज जूना अखाड़ा के अध्यक्ष, श्री महन्त प्रेम गिरी एवं सचिव श्री महेश पुरी के साथ गुजरांवाला भवन के निकट ललतारों पुल एवं ज्वालापुर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ पाण्डेय वाला का कुम्भ की व्यवस्थाओं की दृष्टि से निरीक्षण किया।

सर्वप्रथम निरीक्षण के दौरान गुजरांवाला भवन के निकट ललतारों पुल के नीचे की एरिया का निरीक्षण किया गया। जूना अखाड़ा के अध्यक्ष श्री महन्त प्रेम गिरी ने अधिकारियों को बताया कि पुल के नीचे जो काफी सिल्ट जमी है, उसे हटाया जाये, आसपास जो झाडियां उगी हैं, उन्हें साफ किया जाये। इस पर उप मेलाधिकारियों ने मौके पर मौजूद नगर निगम, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को पुल के नीचे की सिल्ट पुल की नींव का ध्यान रखते हुये, हटाने के निर्देश दिये, जिस पर तुरन्त कार्य भी प्रारम्भ हो गया। उप मेला अधिकारियों ने पुल के आसपास पानी की निकासी, साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई आदि कार्य करने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये।

तत्पश्चात अधिकारियों एवं जूना आखाड़ा के पदाधिकारियों ने ज्वालापुर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ पाण्डेय वाला का निरीक्षण किया। श्री महन्त प्रेम गिरी ने मौके पर अधिकारियों को बताया कि सिद्धपीठ परिसर में चारों तरफ लाइट की व्यवस्था होनी चाहिये, इस पर अधिकारियों ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कल तक लाइट की व्यवस्था हो जानी चाहिये।

श्री महन्त प्रेम गिरी ने अधिकारियों को प्राचीन सिद्धपीठ परिसर में पानी की उचित व्यवस्था, जहां पण्डाल लगाया जाता है, वहां पर सफाई की व्यवस्था, शौचालयों का निर्माण आदि के बारे में बताया। इस पर अधिकारियों ने मोबाइल शौचालय स्थापित करने, साफ-सफाई की व्यवस्था, पुराने शौचालयों की मरम्मत, नये शौचालयों का निर्माण तथा उनमें पानी आदि की उचित व्यवस्था, गेट पर रैम्प का निर्माण आदि कार्य यथाशीघ्र करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

इस मौके पर अधिकारियों ने डीएसओ को कुम्भ के मद्देनजर सभी आवश्यक सामग्री की आपूर्ति प्रथम प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी दीपक कुमार, अधीक्षण अभियन्ता तकनीकी प्रकोष्ठ कुम्भ मेला हरीश पांगती, सहायक नगर आयुक्त विनोद कुमार, तहसीलदार-कुम्भ मंजीत सिंह, सहायक अभियन्ता पीडब्ल्यूडी ललित बिष्ट, डीएसओ के.के. अग्रवाल, जूना अखाड़ा के श्री कोठारी, श्री लाल भारती, श्री रणधीर गिरी, श्री विवेकपुरी, श्री राजेन्द्र गिरी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 1320 मेगावाट थर्मल पावर से मजबूत होगी उत्तराखण्ड की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा – महेंद्र भट्ट
  • तेलंगाना-कर्नाटक में अदाणी समूह के साथ करार और उत्तराखण्ड में विरोध क्यों : भट्ट
  • 31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट
  • छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म मामला : फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, पांचों दोषियों को आजीवन कारावास और 15.20 लाख का जुर्माना
  • उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी
  • लाइव म्यूजिक के साथ लॉन्च होगा ‘ये प्रेम मोल लिया’ का टाइटल ट्रैक, हिमेश रेशमिया करेंगे लाइव परफॉर्मेंस
  • रामनगर में यूथ कांग्रेस नेता पर हमला, गंभीर हालत में काशीपुर रेफर
  • पिरुल बना रोजगार का जरिया, हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन रहे बंदी
  • पौड़ी की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
  • ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% MDR, सरकार बोली- फैसला वापस लेने का सवाल ही नहीं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.