शुक्रवार, अप्रैल 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रदेश सरकार का उद्देश्य है हर गरीब आदमी का निशुल्क उपचार और प्रत्येक व्यक्ति तक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराना – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 27, 2023 4:44 अपराह्न
चमोली : हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेले के पांचवे दिन के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि मेले आपसी भाईचारे एव मेल मिलाप के वाहक होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व गुरु बनकर पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवा रहा है और डबल इंजन की सरकार में देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास विकास हो रहा है और जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 9 लाख लोगों का निशुल्क इलाज किया जा चुका है। उनका उद्देश्य हर गरीब आदमी को निशुल्क इलाज कराना और उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बताया कि पढाई के के साथ-साथ बच्चों को जूते, किताबें, वस्ते निशुल्क दिए जा रहे हैं। 
कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी मे विभिन्न मदों में खर्चे के लिए 5 करोड रुपये तथा सीएचसी पोखरी में डॉ.क्टर आवास निर्माण सहित अन्य मदों में दो करोड रुपये देने सहित जल्दी ही चमोली जिले को 20 नये एमबीबीएस डाक्टर देने की घोषणा की । कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत के कार्यकाल मे पोखरी नगर पंचायत का चहुंमुखी विकास हुआ है। उनके कार्यकाल में रैन बसेरा, पिक टाईलेट, करोड़ों रुपए की लागत के पार्क बने। साथ ही जल्दी ही 34 करोड रुपए की लागत की जिलासू पेयजल योजना का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
इससे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का शॉल ओढाकर स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने पोखरी देवस्थान मे पूर्व मे स्वीकृत बी फार्मा कालेज का निर्माण कार्य शुरू करवाने, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी मे पीजी स्तर पर एमए, एमएससी कक्षाओं के विषयों की स्वीकृति तथा प्राध्यापकों की नियुक्ति की मांग, अटल उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इंटर कालेज नागनाथ के पुराने छात्रावास के पुनर्निर्माण की मांग, प्रधान संगठन के ब्लांक अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह राणा सहित तमाम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने हापला धोतीधार मोटर मार्ग के निर्माण कार्य को पूरा करने सहित तमाम मांगों को लेकर अपना मांग पत्र कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को दिया । इस अवसर पर स्कूल कॉलेजों की छात्र छात्राओं ने लोक नृत्य और गीत प्रस्तुत कर मेले की रौनक बढाई।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पत, भाजपा नगर अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा, गजेन्द्र रावत मुख्य चिकित्साधिकारी डा राजीव शर्मा ,जिला शिक्षाधिकारी बेसिक धर्म सिंह रावत सहित बडी संख्या में मेलार्थी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग
  • उत्तराखंड में कृषि और राजस्व कर्मियों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
  • उत्तराखंड : 30 साल बाद लौटा पति, हुआ भावुक मिलन, पत्नी की आंखें हुईं नम
  • धूमधाम से निकली हनुमान जयंती रैली
  • ‘संस्कार युक्त, नशामुक्त युवा’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, धरा रावत ने पाया प्रथम स्थान
  • व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपी, राज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटा, सचिव आनंद स्वरूप ने जारी की संशोधित एसओपी
  • एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर, गृह मंत्रालय के निर्देश पर 10 अप्रैल को होगी माॅक ड्रिल
  • उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर”, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
  • उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयों में हाईटेक होंगी प्रयोगशालाएं – डाॅ. धन सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.