बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री विश्वनाथ मंदिर की नवनिर्मित छतरी तथा शीर्ष कलश को किया गया विधिवत स्थापित

शेयर करें !
posted on : मार्च 4, 2024 1:20 अपराह्न
श्री भैरव मंदिर का भूमि पूजन संपन्न हुआ, विश्रामगृह का लोकार्पण।
गुप्तकाशी/ रूद्रप्रयाग: श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय के अथक प्रयासों एवं  दानीदाता के सहयोग से मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य   सतत आगे बढ़ रहा है।बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्देशन में पहले चरण में तृतीय केदार  श्री तुंगनाथ  मंदिर  की छतरी के जीर्णोद्धार के बाद  अब अति प्राचीन श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी  की जीर्ण- शीर्ण छतरी के जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण होने के बाद  आज  सोमवार को विधिवत छतरी तथा कलश को मंदिर के शीर्ष पर स्थापित कर दिया गया है।
 उल्लेखनीय है कि बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के प्रयासों से श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ कोठा भवन के जीर्णोद्धार का प्रथम चरण का कार्य पूरा हुआ है वही श्री त्रियुगीनारायण में वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए आधारभूत सुविधाएं जुटाई जा रही है साथ ही केदारनाथ-बदरीनाथ में  निर्माण कार्य हो रहे है। आज सोमवार को भगवान विश्वनाथ मंदिर की  नव निर्मित छतरी को मंदिर के शीर्ष पर चढ़ाने के बाद  कलश को मंगोली गांव के  हक- हकूक धारियों की उपस्थिति में श्री विश्वनाथ मंदिर के शीर्ष में स्थापित कर दिया गया। आज ही श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार  तथा दानीदाता दिनेश कानोड़िया परिवार ने  श्री विश्वनाथ मंदिर परिसर गुप्तकाशी में जीर्ण- शीर्ण हो चुके श्री भैरवनाथ जी के मंदिर का भूमि पूजन किया यहां पर भब्य भैरवनाथ मंदिर का निर्माण किया जायेगा। साथ ही बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने गुप्तकाशी मंदिर परिसर में वीआईपी आवास गृह का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर धर्माचार्य औंकार शुक्ला,‌वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल,  पुजारी शांत लिंग,पोतीत महावीर तिवारी ने पूजा-अर्चना की।
 उल्लेखनीय है कि दिल्ली के दानीदाता दिनेश कानोड़िया के सहयोग से   श्री विश्वनाथ मंदिर की छतरी जीर्णोद्धार  का कार्य  संपन्न हुआ है छतरी को पुराने स्वरूप के ही अनुसार डिजाईन किया गया है। छतरी एवं कलश स्थापित करने के अवसर पर मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित कार्याधिकारी आरसी तिवारी सहायक अभियंता विपिन तिवारी, पूर्व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल,जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, ग्राम प्रधान प्रेम सिंह नेगी, भैरवनाथ के पश्वा अरविंद शुक्ला, प्रबंधक भगवती सेमवाल, प्रदीप सेमवाल, किरन रावत, मदन अग्रवाल,वचन सिंह पंवार,मंगोली गांव के हकहकूकधारी अविरत्न धर्म्वाण,हरेंद्र धर्म्वाण,अभिषेक धर्म्वाण,दीपांस धर्म्वाण सहित  कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी के कायाकल्प को दी रफ्तार, किराये का होगा पुनर्निर्धारण; यात्री सुविधाएं और सुरक्षा होंगी बेहतर
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी
  • लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ग्राम कोटला में 800 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करें – आयुक्त
  • टनल रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश, श्रमिकों के पीएफ की भी होगी जांच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.