मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना से गांवों में बसा नया विश्वास : पहाड़ अब खाली नहीं होगा, बल्कि विकास और आत्मनिर्भरता की बनेगा मिसाल

शेयर करें !
posted on : अगस्त 25, 2025 1:00 पूर्वाह्न
  • मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना बनी रोजगार की नयी राह

पौड़ी : राज्य सरकार की मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना अब पहाड़ के गांवों के लिये नई उम्मीद बनकर सामने आ रही है। सरकार की मंशा और विभागों की सक्रियता से आज पलायन प्रभावित गांवों में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में जयहरीखाल विकासखंड के जड़ियाना क्लस्टर को इस योजना के तहत चयनित किया गया था। यहां कृषि, उद्यान, डेयरी, पशुपालन, शिक्षा और रेशम जैसे विभागों की 13 योजनाओं को हरी झंडी मिली। लगभग 357 लाख रुपये की स्वीकृति में से 283.07 लाख रुपये का सफल व्यय कर लिया गया। अब तक 9 कार्य पूर्ण और 4 कार्य प्रगति पर हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में भी इसी क्लस्टर को चुना गया, जिसमें 07 कार्यदायी संस्थाओं के 07 कार्यों पर 151.93 लाख रुपये स्वीकृत हुए। इनमें से 129.43 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं और खास बात यह कि 09 के सापेक्ष 08 कार्य पूरे हो चुके हैं जबकि 01 कार्य अंतिम चरण में है।

सबसे अहम कदम सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में उठाया, जब केवल जड़ियाना तक सीमित न रहकर अन्य पलायन प्रभावित गांवों को भी योजना में जोड़ा गया। कुल 15 कार्यदायी संस्थाओं हेतु 15 योजनाएं स्वीकृत की गईं। इनमें औषधीय पौधारोपण, दोना-पत्तल यूनिट, उन्नत नस्ल की बकरी खरीद, लो पॉली टनल, शहतूत रोपण जैसे कार्य शामिल हैं। लगभग 164.87 लाख रुपये की कार्ययोजना में से अब तक डेयरी विभाग, मत्स्य, कृषि विभाग और उद्यान विभाग द्वारा विभिन्न कार्यों में 32.18 लाख रुपये व्यय किए जा चुके हैं। इनमें 01 कार्य पूरा, 06 प्रगति पर और 09 शीघ्र शुरू होने वाले हैं।

मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने बताया कि योजना का सबसे बड़ा परिणाम यह हुआ कि पलायन प्रभावित गांवों में युवा और ग्रामीण अब गांव में ही रोजगार और स्वरोजगार के अवसर तलाश रहे हैं। डेयरी, पोल्ट्री, उद्यान, औषधीय पौधों और पारंपरिक संसाधनों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की राह आसान हुई है। ग्रामीण बताते हैं कि अब उन्हें आजीविका के लिए शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ रहा। गांव में ही डेयरी, बकरी पालन, पोल्ट्री और कृषि आधारित स्वरोजगार से बेहतर आमदनी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जयहरीखाल ब्लॉक के जड़ियाना गांव के अलावा द्वारिखाल, रिखणीखाल, पोखड़ा, यमकेश्वर, नैनीडांडा, बीरोंखाल, यमकेश्वर और विकासखंड खिर्सू में भी मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम हेतु गांवों का चयन किया गया है। कहा कि इन विकासखंडों मे भी विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं, जिससे यहां के लोग अपने ही गांव में रहकर रोजगार से जुड़ सकेंगे।

राज्य सरकार की यह योजना न सिर्फ पहाड़ के गांवों में विकास की गंगा बहा रही है, बल्कि पलायन रोकने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित हो रही है। मुख्यमंत्री की इस पहल से यह संदेश साफ है कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ योजनाएं बनाना नहीं बल्कि उन्हें धरातल पर सफलतापूर्वक लागू करना है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कसी विकास प्राधिकरणों की लगाम, मास्टर प्लान से RERA तक कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
  • धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने की समीक्षा, स्थानीय पहाड़ी वास्तुशैली में निर्माण के दिए निर्देश
  • न्यूज़ पोर्टलों की दरें सूचना विभाग ने नहीं, पोर्टलों ने स्वयं की निर्धारित, बातचीत से निकल सकता है समाधान, पत्रकारों के हितों की सदैव रक्षा करते आए हैं डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
  • आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष IAS बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ
  • मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग
  • पौड़ी की श्री तिमली हैंडलूम्स बनी महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक हुनर की नई पहचान
  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
  • रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
  • कोटद्वार : मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दीपिका ने जनपद में किया टॉप, श्रुति ने जीता कांस्य पदक
  • सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.