शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम जिले में गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बच्चों के लिए बन रहा है संजीवनी

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 24, 2023 12:45 अपराह्न
 
पौड़ी :  स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम जनपद में 0 से 18 साल तक के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बच्चों के लिए संजीवनी बन रहा है। ऐसा ही एक मामल पाबौ विकासखंड के गांव फलद्वाडी के अजीत सिंह की  5 वर्षीय पुत्री चांदनी हृदय रोग से ग्रसित थी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बच्ची की बीमारी का पता चला तो बच्ची के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग सहयोग से बच्ची के माता पिता उसे डीईआईसी हायर सेंटर कोरोनेसन अस्पताल ले गए जहां चांदनी को परीक्षण उपरांत मैडिट्रिना हार्ट चिकित्सालय देहरादून रेफर किया गया। चांदनी की सफल हार्ट सर्जरी की गई और अब माता पिता बच्ची को  घर ले आएं हैं। बच्ची के परिजनों ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम पाबौ की टीम व विभागीय अधिकारियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि जब हमे बेटी की बीमारी का पता चला तो लाखों रुपए की सर्जरी के लिए हम आर्थिक तौर पर सक्षम नही थे, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के इस  कार्यक्रम के तहत हमारी बेटी की लाखों रुपए की हार्ट सर्जरी बिल्कुल निशुल्क की गई है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग  द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 0 से 18 वर्ष तक के गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों के लिये संजीवनी साबित हो रहा है, कार्यक्रम के तहत 30 गम्भीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों को प्रदेश में डीईआईसी के माध्यम से निःशुल्क परीक्षण व उपचार की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि कई बार यह देखने को मिलता है कि आरबीएसके टीम द्वारा परीक्षण उपरांत जिन बच्चों में कुछ गंभीर बीमारियों को चिन्हित किया जाता है फिर भी अभिभावक बच्चों के प्रति लापरवाह रहते हैं जबकि अभिभावकों को टीम और विभागीय सहयोग लेते हुए अपने बच्चे के उपचार के लिए तत्पर हो जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि  जनपद पौड़ी में 15 टीमें प्रत्येक विकास खण्ड में कार्य कर रही हैं। पौड़ी में इस वर्ष विभिन्न गंभीर बीमारी से ग्रसित 15 बच्चों का सफल ऑपरेशन देहरादून के मैडिट्रिना हास्पिटल व एम्स ऋषिकेश में किया गया है। साथ ही 3836 बच्चों को 30 बीमारियों के लिये चिन्हित कर संदर्भित किया गया व 3576 बच्चों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और उपचार उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद में 784 बच्चों को अन्धता निवारण कार्यक्रम के तहत चस्में भी वितरित किए गये। इसके  साथ ही सरकारी डिलीवरी प्वाइंट्स में यदि कोई बच्चा जन्मजात बीमारी से ग्रसित पैदा होता है तो परिजन, डिलीवरी  प्वाइंट के स्टाफ़, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या अन्य कोई भी जनप्रतिनिधि द्वारा रीजनल आरबीएसके मैनेजर निम्मी कुकरेती बौड़ाई को उनके मोबाइल नं0 8218306724 पर सम्पर्क कर सकते हैं साथ ही व्यक्ति अपने निकटतम चिकित्सा इकाई में संपर्क कर सकते हैं।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड में संस्कृत आयोग के गठन की तैयारी, राष्ट्रीय स्तर पर हुआ मंथन, संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने और भारतीय ज्ञान परम्परा को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ी पहल
  • हरेला पर राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में हुआ वृहद वृक्षारोपण, प्राचार्य प्रो. डॉ. हरिश्चंद्र ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • खैर के पेड़ों के अवैध कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार
  • पुरी रथयात्रा में भगदड़ जैसी स्थिति, दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत; 150 से अधिक अस्पताल में भर्ती
  • देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां; विधानसभा से बूथ स्तर तक खुलेंगे ईआरओ-एईआरओ कार्यालय, 7 दिन पहले मिलेगा नोटिस
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से आमजन तक पहुंच रहीं सरकारी सेवाएं
  • कैबिनेट मंत्री महाराज ने लोक पर्व हरेला पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया
  • ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए ‘भुली’ कार्यक्रम शुरू, 150 महिला उद्यमों को मिलेगा तकनीकी व वित्तीय सहयोग
  • संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीति तय, परिसीमन समेत कई विधेयकों का करेगी विरोध
  • हरेला महाअभियान : पौड़ी में एक ही दिन में एक लाख पौधों का रोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.