बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला शिक्षा परियोजना समग्र शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश, स्कूलों में बनेंगे स्मार्ट क्लास और रीडिंग रूम

शेयर करें !
posted on : अगस्त 14, 2025 10:24 पूर्वाह्न

हरिद्वार : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा परियोजना समग्र शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों को उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा मुहैया कराने के लिए हर सम्भव गतिविधि संचालित की जाये। विद्यालयों में बच्चों के पठन पाठन के लिए स्वच्छ माहौल मिले, शिक्षण कार्य समय से सम्पादित हों तथा समय-समय पर बच्चों बौद्धिक परीक्षण के लिए टेस्ट लिये जाये। उन्होंने समग्र शिक्षा जनपद हरिद्वार में संचालित तथा गतिमान गतिविधियों हेतु स्वीकृत बजट के नियमानुसार समय पर उपभोग करने तथा शैक्षिक उन्नयन के लिए प्रयास किये जाने के निर्देश दिये।

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारियों सहित जिला परियोजना कार्यालय के समस्त समन्वयकों को निर्देशित किया है कि जनपद के सभी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, सभी शिक्षक इस दिशा में लगन एवं मेहनत से अपने दायित्वों का निर्वहन करे ताकि छात्रों का भविष्य उज्ज्वल हो सके । उन्होंने पीएमश्री अटल उत्कृष्ट स्कूलों में जो भी कार्य किए जा रहे है वह गुणवत्ता पूर्ण हो,उन्होंने जनपद के सभी स्कूलों में रीडिंग रूम की व्यवस्था के साथ ही सभी स्कूलों एवं विद्यालयों में विद्युत लाइट की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।ताकि कम रोशनी के कारण छात्र छात्राओं के पठान कार्य में बाधा न होने पाए। उन्होंने जनपद के सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम के साथ ही सभी स्कूलों में स्मार्ट टीवी लगाने के भी निर्देश दिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जो भी स्कूलों में जो भी सामान क्रय किया जाता है उससे जेएम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने ये भी निर्देश दिए है कि जो भवन जीर्णशीन हो गए है तथा उन्हें निष्प्रयोज्य घोषित करते हुए उनके ध्वस्तीकरण की करवाई तत्परता से की जाए।उन्होंने ये भी निर्देश दिए है कि जिन स्कूलों एवं विद्यालयों में चार दीवारी का कार्य किया जाना है उन्हें मनरेगा के माध्यम से ठीक कराने के लिए प्रस्ताव मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग एवं विभाग के साथ मिलकर कार्य करने वाले सीएसआर, सस्थाओं एवं विभागीय अधिकारियों को भी बैठक ली। शिक्षा विभाग के द्वारा निपुण भारत मिशन के अर्न्तगत किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने समग्र शिक्षा योजनान्तर्गत जनपद में चलाई जा रही योजनाओं एवं किए जा रहे कार्यों के संबंध में स्लाइड शो के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आशुतोष भण्डारी, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह,जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल सहित जनपद के समस्त खण्ड, उप शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना कार्यालय के समस्त समन्वयकों, कार्मिकों एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे एनजीओ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा, आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को धरातल पर उतारने पर जोर, सीमावर्ती जिलों में इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के निर्देश
  • ग्रामीणों की समस्या पर मुख्यमंत्री धामी का तत्काल एक्शन, सकण्ड गांव की सड़क को लेकर तीन माह में कार्रवाई के निर्देश
  • अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ग्रामीणों को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दीन दयाल मातृ-पितृ योजना का पहला दल गंगोत्री धाम के लिए रवाना
  • उत्तराखंड के मोरी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में अब तक एक की मौत, 8-9 लोग घायल 
  • मुंबई में ‘सिनेकाइंड पुरस्कार 2026’ के दूसरे संस्करण की घोषणा, 4 अक्टूबर को द लीला में होगा भव्य समारोह
  • एकेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से किया सम्मानित
  • ज्योर्तिमठ अस्पताल में डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा, यूकेडी का धरना
  • समाज के सरोकारों को स्वर देता है केदारखंड ज्योति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.