रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : बच्चे का हुआ अपहरण, घर वापस पहुंचकर सुनाई अपहरण की पूरी कहानी

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 11, 2022 5:04 अपराह्न

कोटद्वार :  नगर के बालासौड़ वार्ड में एक बच्चा शुक्रवार शाम को लापता हो गया। शनिवार सुबह जब वह मिला तो उसने अपने अपहरण की कहानी बताई। 14 साल के सार्थक ने परिवार और पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम घर के नजदीक स्कूल के खेल मैदान में वह बहन के साथ खेलने गया था। शाम छह बजे उसकी बहन तो घर चली गई लेकिन वह पानी पीने के लिए रुक गया।

बताया कि जब वह घर के निकला तो रास्ते में एक कुत्ता खड़ा था। इस वजह से वह दूसरी गली की ओर मुड़ गया। तभी वह एक व्यक्ति से टकरा गया। टक्कर लगते ही व्यक्ति के हाथ से एक बैग नीचे गिरा। उसमें से पिस्टल भी नीचे गिरा। पिस्टल देखकर वह डर गया और उसके मुंह से चीख निकल गई। वहां मौजूद दो लोगों ने उसे पकड़ लिया। उनमें से एक लंबी दाड़ी वाले व्यक्ति ने उसे कुछ सुंघा कर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने खुद को एक कार की डिग्गी में पाया। उन दोनों में एक ने सफेद पैंट और काली शर्ट पहनी थी और मुंह पर मास्क लगा रखा था।

सार्थक ने बताया कि होश में आते ही उसने बाहर निकलने के लिए हाथ पांव मारे, लेकिन बदमाशों ने उसे फिर से कपड़ा सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद उसे शनिवार तड़के होश आया लेकिन इस बार वह बिना आवाज किए कार की डिक्की खोलने में सफल हो गया। नजदीक की झाड़ियों में बदमाश शराब पीते हुए आपस में बात कर रहे थे। उसने धीरे धीरे जंगल से निकलकर रेलवे की पटरी पार की। उसके बाद कुछ दूर पर रोशनी दिखाई दी और वह उसी रास्ते होते हुए कोटद्वार-नजीबाबाद मुख्य सड़क पर पहुंच गया। सड़क पर सैर कर रहे एक व्यक्ति को उसने पूरी बात बताई। वह उसे पुलिस थाने तक लाया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी सरगर्मियां तेज, यमकेश्वर में “स्थानीय चेहरे” की मांग हुई मुखर, चर्चाओं के केंद्र में कस्याली गाँव के वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह नेगी का नाम
  • राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार
  • #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
  • उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी
  • 07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील
  • रुड़की में गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर जल संस्थान के खिलाफ पार्षदों का हल्लाबोल
  • सेवा पखवाड़े में जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • चमोली में सेवा पखवाड़े का आगाज, 30 से अधिक विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.