बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : बैंक एवं विभागीय अधिकारियों का काम लाभार्थी को सुविधा देना है न की उसको परेशान करना – डीएम हिमांशु खुराना

शेयर करें !
posted on : अगस्त 31, 2021 6:16 अपराह्न

चमोली : जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बैंक अधिकारियों को सरकार की ओर से प्रायोजित ऋण योजनाओं के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति से स्वीकृत आवेदनों पर शीघ्र ऋण आवंटन करने के निर्देश दिए। ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। इस दौरान सीडी रेश्यों की भी गहन समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी बैंक एवं विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर टीम भावना से काम करें और बैंकों में लंबित ऋण आवेदनों का 12 सितंबर तक निस्तारण करना सुनिश्चत करें। कहा कि बैंक एवं विभागीय अधिकारियों का काम लाभार्थी को सुविधा देना है उसको परेशान करना नही। यदि किसी लाभार्थी के आवेदन में कोई कमी रह जाती है तो आवेदन को लंबित रखने या लाभार्थी को भटकाने के बजाय कमियों को तत्काल दूर करें। उन्होंने कहा कि बैंक अपने नियम से काम करें, लेकिन मानवता के दृष्टिगत कही पर लाभार्थी को शिथिलता दी जा सकती है तो अवश्य दें। ताकि योजना का लाभ लेकर कोई बेरोजगार व्यक्ति स्वरोजगार शुरू कर सके। किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए 18 हजार लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 1370 कार्ड निगर्त करने को निराशाजनक बताते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी को हर ब्लाक में लक्ष्य निर्धारित करते हुए विशेष शिविर लगाकर इसमें प्रगति लाने के निर्देश दिए। ताकि किसानों को बीमा का लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी ने 40 प्रतिशत से कम सीडी रेश्यों वाले सभी बैंकों को सख्त हिदायत देते हुए इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। कहा कि जिन बैंकों का प्रदर्शन ठीक नही रहेगा उन बैंकों से सरकारी विभागों की जमा धनराशि हटा दी जाएगी। जिले के 18 बैंको में से 15 बैंको का सीडी रेश्यों आरबीआई के मानक 40 प्रतिशत से कम पाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीण और शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सजृन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, पर्यटन स्वरोजगार योजनाओं एवं सीडी रेश्यों की गहनता से समीक्षा करते हुए बैंक एवं विभागीय अधिकारियों को निर्धारित शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभार्थियों के आवेदन की कमियों को विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर दूर करें। लीड बैंक प्रबन्धक ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि मार्च के सापेक्ष जून तिमाही में लॉकडाउन के कारण जिले का सीडी रेश्यों में 0.8 प्रतिशत कम रहा। जून तिमाही में जिले का सीडी रेश्यों 27.32 प्रतिशत है। जिले में कार्यरत 18 बैंकों में से केवल 3 बैंकों का ही सीडी रेश्यों मानक के अनुसार 40 प्रतिशत से अधिक है। बैंकिग सुविधाओं के लिए जिले में 18 बैंकों की 96 शाखाएं, 69 एटीएम, 116 बीसी व 227 इंडिया पोस्ट पेंमेंट बैंक कार्यरत है। एनआरएल के तहत बैंकों को भेजे गए 882 आवेदनों में से 417 आवेदन स्वीकृत और 354 लंबित है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 131 आवेदनों में से 31 आवदेन स्वीकृत और 18 आवेदकों को ऋण वितरण किया जा चुका है। एनयूएलएम के तहत 87 आवेदनों मे से 29 निरस्त और 51 आवेदन बैंकों के पास अभी लंबित है।  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी, एलडीएम पीएस राणा, डीडीएम नाबार्ड अभिनव कापडी सहित सभी रेखीय विभागों के अधिकारी, बैंक नियत्रंक व बैंक शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बिना मानचित्र स्वीकृति या निर्धारित मानकों का पालन किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण करना पूरी तरह अवैध – बंशीधर तिवारी
  • भराड़ीसैण में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, बैरियर तोड़े, पुलिस से हुई तीखी झड़प
  • श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक : 121 करोड़ से अधिक का बजट पारित, गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत
  • उत्तराखंड : किसान का बेटा बना भारतीय सेना का अधिकारी, राहुल ने पूरा किया पिता का सपना 
  • वॉलमार्ट ने इंडिया ग्रोथ समिट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया शुरू
  • उत्तराखंड बजट 2026-27: सरकार का दावा ‘संतुलन’ के इन आठ मूल मंत्रों से होगा विकास
  • उत्तराखंड : गुलदार का आतंक फिर बढ़ा, 48 वर्षीय व्यक्ति को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत
  • उत्तराखंड : बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल शुरू, विपक्ष ने की कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग
  • उत्तराखंड : बचा डेढ़ से दो दिन का स्टॉक, 25 दिन बाद ही बुक होगा अगला LPG सिलेंडर, कमर्शियल गैस सप्लाई रोकी
  • उत्तराखंड बजट सत्र का आज दूसरा दिन : सदन में उठे जनहित के सवाल, सड़कों पर कांग्रेसियों का हल्ला बोल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.