posted on : सितम्बर 2, 2022 7:51 अपराह्न
लक्ष्मणझूला : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा समस्त जनपद के समस्त पुलिस कार्मिकों को मानवता वादी भरे कार्यों को करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके क्रम में आज दिनांक 02 सितम्बर 2022 को चौकी रामझूला पर नियुक्त आरक्षी मुकेश कुमार को रामझूला क्षेत्र में एक मोबाइल एप्पल कंपनी का कीमत लगभग ₹ 35,000/- पड़ा मिला। जिस पर पुलिस कर्मी द्वारा आसपास के यात्रियों से पूछताछ करने तथा काफी तलाश के पश्चात उक्त मोबाइल के स्वामी निकोलस निवासी विदेशी नागरिक अर्जेंटीना को थाना लक्ष्मणझूला पर बुलाकर उनका मोबाइल सकुशल सुपुर्द किया गया। जनपद पुलिस द्वारा किये गये नेक कार्य की निकोलस निवासी विदेशी नागरिक अर्जेंटीना एवं स्थानीय जनता द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


