posted on : जुलाई 14, 2022 5:59 अपराह्न
लक्ष्मणझूला : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा समस्त जनपद के समस्त पुलिस कार्मिकों को मानवता वादी भरे कार्यो को करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके क्रम में 13 जुलाई 2022 वादी राजीव कुमार पुत्र आर्यन सिंह, निवासी- साधु समाज मार्केट, स्वर्गाश्रम थाना लक्ष्मणझूला पर बताया कि उनका OPPO मोबाइल कीमत रु0 18000/- सामान खरीदते समय बाजार मे कही खो गया है। सूचना पर थाने पर नियुक्त चीता पुलिस कर्मचारियों द्वारा बाजार के आसपास के यात्रियों से पूछताछ करने तथा काफी तलाश के पश्चात उक्त मोबाइल बरामद कर मोबाइल स्वामी राजीव नि0 उपरोक्त को सकुशल सुपुर्द किया गया ।मोबाइल स्वामी राजीव व जनता के व्यक्तियों द्वारा उत्तराखण्ड़ पुलिस के इस नेककार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।


