रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

खानपुर : सीमांत ग्राम सिकन्दरपुर की ममता देवी की रीप परियोजना से बदली किस्मत, बनीं गांव के लिए प्रेरणास्त्रोत

शेयर करें !
posted on : मई 7, 2025 4:36 अपराह्न

हरिद्वार : विकासखण्ड खानपुर के सीमांत ग्राम सिकन्दरपुर की निवासी ममता देवी ने ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के माध्यम से न केवल अपने जीवन की दिशा बदली, बल्कि एक प्रेरणास्रोत के रूप में उभरी हैं। यह गाँव उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित है, जहाँ अधिकांश लोग दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर हैं और रोजगार के अवसर अत्यंत सीमित हैं।

पूर्व में ममता देवी भी अपने पति के साथ खेतों में मजदूरी करती थीं, लेकिन इस आय से परिवार की आवश्यकताएं पूरी नहीं हो पाती थीं। आर्थिक तंगी से जूझते हुए उन्होंने आत्मनिर्भर बनने का निश्चय किया और डेयरी फार्मिंग प्रारंभ करने की योजना बनाई, परंतु प्रारंभिक पूंजी की कमी उनके मार्ग में बाधा बन गई।

इसी दौरान, उन्होंने अपने सखी सहेली स्वयं सहायता समूह की बैठक में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के बारे में जानकारी प्राप्त की। यह समूह गोवर्धनपुर सीएलएफ के अंतर्गत आता है, और ममता देवी इसमें एक सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने सीएलएफ स्टाफ से संपर्क कर अपनी योजना साझा की। उनकी लगन और दूरदर्शिता को देखते हुए उन्हें अल्ट्रा पुअर पैकेज के अंतर्गत ₹35,000 की ब्याज मुक्त ऋण सहायता दो वर्षों की अवधि के लिए स्वीकृत की गई। साथ ही, उन्होंने अपनी स्वयं की बचत से ₹16,500 की पूंजी भी निवेश की।

इस सहायता राशि से ममता देवी ने एक उच्च नस्ल की दुधारू गाय खरीदी। उन्होंने पशुपालन के लिए विशेषज्ञों से सलाह ली और पोषण, स्वच्छता तथा नियमित देखभाल का विशेष ध्यान रखा। परिणामस्वरूप, गाय से नियमित दूध उत्पादन आरंभ हुआ, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि हुई। आज वह हर 3 से 6 माह के अंतराल में ₹4,000 से ₹6,000 तक की नियमित बचत कर रही हैं और उनका जीवन स्तर उल्लेखनीय रूप से सुधर गया है। आज ममता देवी न केवल अपने परिवार की आवश्यकताओं को सम्मानपूर्वक पूरा कर रही हैं, बल्कि उनका आत्मविश्वास और सामाजिक प्रतिष्ठा भी उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष में युवा संगम आयोजित करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुडकी
  • अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ‎मक्का विलेज सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
  • ‎एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मौगी और पाब गांव में पारंपरिक दुबड़ी लोक पर्व में किया प्रतिभाग, ‎दुबड़ी पर्व में गूंजे लोकवाद्य, सजी फसल-पत्तियों की दुबड़ी, एडीएम ने ग्रामीणों संग किया प्रकृति पूजन
  • पंचकर्म और शिरोधारा से अनिद्रा-तनाव में राहत का अनुभव, केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्रिंसिपल प्रदीप थपलियाल ने आयुर्वेदिक सेवाओं की सराहना
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के निर्देश
  • बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में पांच मदरसे सील, प्रदेश में अब तक 20 का संचालन बंद
  • बिना नक्शे के निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन अवैध निर्माण स्थल किए सील, कार्रवाई से भवन स्वामियों में मचा हड़कंप
  • डीजी डॉ. सुनीता टम्टा ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा, समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
  • प्रह्लाद की भक्ति ने किया अत्याचारी कुल का उद्धार
  • जिला योजना समिति चुनाव : निर्वाचक नामावली तैयार करने की समय-सारणी जारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.