रविवार, अगस्त 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल लाई रंग, कोटद्वार में BEL के सहयोग से रोशन होंगी सड़कें, नगर निगम को मिली 1500 स्ट्रीट लाइट्स

शेयर करें !
posted on : जुलाई 4, 2025 11:45 अपराह्न

कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट्स लगाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) की CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पोंसिबिलिटी) योजना के तहत आयोजित स्ट्रीट लाइट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर, BEL द्वारा कोटद्वार को 1500 स्ट्रीट लाइट्स उपलब्ध कराई गईं, जिससे शहर की सड़कों को रोशन करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में, अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सेवा, समर्पण और ईमानदारी के 4 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें और प्रदेशवासियों को कोटद्वार की जनता की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि उन्होंने फरवरी 2024 में BEL से कोटद्वार के लिए स्ट्रीट लाइट्स की मांग की थी। उनकी इस पहल पर त्वरित कार्यवाही करते हुए BEL ने अब ये 1500 स्ट्रीट लाइट्स कोटद्वार नगर निगम को उपलब्ध करा दी हैं। उन्होंने इसे पूरे शहर के लिए बहुत खुशी और गर्व का क्षण बताया।

ऋतु खण्डूडी ने कोटद्वार में स्थित BEL को एक ऐसा संस्थान बताया, जहां से बने उत्पाद न सिर्फ देशभर में बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान रखते हैं। उन्होंने विशेष रूप से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र किया, जहां BEL कोटद्वार द्वारा तैयार डिफेंस सिस्टम का उपयोग हमारी बैलिस्टिक मिसाइलों में हुआ, जिससे देश की सुरक्षा मजबूत हुई। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने BEL की भूमिका को देशहित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि कोटद्वार स्थित BEL इकाई के उत्पाद केवल देशभर में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उपयोग में लाए जाते हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि इस मिशन के दौरान BEL कोटद्वार द्वारा निर्मित डिफेंस सिस्टम का उपयोग भारत की बैलिस्टिक मिसाइलों में किया गया, जिससे देश की सुरक्षा को मजबूती मिली।

उन्होंने यह भी बताया कि BEL ने पहले भी उनके निवेदन पर कोटद्वार में कई जनहित के कार्य किए हैं, जैसे—पूरे शहर में CCTV कैमरे लगवाना और झंडीचौड़ अस्पताल में प्रसूति गृह का निर्माण। वर्तमान में, BEL की मदद से कोटद्वार बेस अस्पताल में करीब 2 करोड़ की लागत से मेमोग्राफी लैब बनाई जा रही है, जिससे महिलाओं को स्तन कैंसर की समय पर जांच की सुविधा मिल सकेगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आगे बताया कि अस्पताल की लैब को आधुनिक बनाने का काम भी BEL के सहयोग से चल रहा है। साथ ही, उन्होंने BEL से आगे 2000 सोलर स्ट्रीट लाइट्स, नदियों में साफ-सफाई और निगरानी के लिए कैमरे लगाने व अन्य विकास कार्यों में भी सहयोग का अनुरोध किया। यह पहल कोटद्वार को एक सुरक्षित और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अस्पताल की लैब को आधुनिक बनाने का कार्य भी BEL के सहयोग से जारी है। उन्होंने BEL से आगामी योजनाओं के लिए भी सहयोग का अनुरोध किया। इनमें 2000 सोलर स्ट्रीट लाइट्स की मांग, नदियों की सफाई और निगरानी हेतु कैमरों की स्थापना तथा अन्य विकास कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के महाप्रबंधक अम्बरीश त्रिपाठी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी के प्रयासों से ही BEL की CSR योजनाओं के माध्यम से कोटद्वार को लगातार लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ऋतु खण्डूडी मैडम जो भी सुझाव देती हैं, उस पर BEL गंभीरता से काम करता है और आगे भी करता रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने वर्षा ऋतु को देखते हुए साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर का कूड़ा नदियों या नालों में ना फेंकें और स्वच्छता का संदेश बच्चों तक पहुंचाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान की भी सराहना की। इस मौके पर BEL के महाप्रबंधक अम्बरीश त्रिपाठी, महापौर शैलेन्द्र रावत, नगर आयुक्त पी.एल. शाह, सुमन कोटनाला, मंडल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, प्रेमा खंतवाल, आशीष रावत, पार्षदगण और कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सेवा भारती के बंसल फिजियोथेरेपी सेवा केंद्र का शुभारंभ, ‘नर सेवा नारायण सेवा’ का संदेश, आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र प्रताप ने किया उद्घाटन
  • टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन, पंपों से पानी निकालने, मलबा हटाने और टनल में फंसी मशीनों को बाहर निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी
  • रिकॉर्ड 34 हजार सरकारी नौकरियों के बाद अब युवाओं को कौशल और उद्यमिता की उड़ान, धामी सरकार में युवा बने सबसे बड़े लाभार्थी
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • ब्रह्मसैण में भू-धंसाव से बढ़ा खतरा, ट्रीटमेंट के लिए 25 लाख
  • टीएचडीसी टनल हादसा : मृतक परिवारों के मुआवजे में बढ़ोतरी के ठोस कदम
  • नीति घाटी में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश तेज, सीएम धामी ने परिजनों से की बात 
  • रियाली स्वायत्त सहकारिता की नई कार्यकारिणी गठित, सीमा बनी अध्यक्ष
  • नीति घाटी में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश तेज, सीएम धामी ने परिजनों से की बात 
  • कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने राजकीय बेस हॉस्पिटल का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.