posted on : फ़रवरी 4, 2022 5:05 अपराह्न
टिहरी : विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफल सम्पादनार्थ 08 फरवरी, 2022 को जनपद केे सभी 06 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के आय-व्यय रजिस्टरों का द्वितीय निरीक्षण/मिलान किया जायेगा। निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण टिहरी गढ़वाल जनपद की सभी 06 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार को सूचित करते हुए कहा कि 08 फरवरी, 2022 को विकास भवन सभागार, नई टिहरी में समय प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे तक निर्वाचन आयोग से नामित प्रेक्षक व्यय के समक्ष उम्मीदवारों के आय-व्यय रजिस्टरों का द्वितीय निरीक्षण/मिलान किया जायेगा। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से बैठक में व्यय रजिस्टर, बैंक पास बुक, नामांकन पत्र एवं रसीद, वाहन/पोस्टर, बैनर आदि परमिशन की फाईल/फोल्डर सहित प्रतिभाग करने को कहा। उन्होंने कहा कि व्यय रजिस्टर पर विधान सभा उम्मीदवार/एजेंट के हस्ताक्षर होने आवश्यक है।



