सोमवार, अगस्त 11, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th अगस्त 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

9 अगस्त को मनाया जाएगा पावन पर्व रक्षाबंधन, आचार्य डॉ. सुरेश उनियाल ने दी शुभ मुहूर्त की जानकारी

शेयर करें !
posted on : अगस्त 6, 2025 11:30 अपराह्न

विकासनगर : श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन इस वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाएगा। यह पर्व सावन माह में होने के कारण श्रावणी या सावनी के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर यमुना पुत्र आचार्य डॉ. सुरेश उनियाल “महाराज” ने पर्व की महत्ता, शुभ मुहूर्त और इससे जुड़े धार्मिक पहलुओं पर प्रकाश डाला।

आचार्य उनियाल ने बताया कि रक्षाबंधन में राखी या रक्षासूत्र का विशेष महत्व है। परंपरागत रूप से यह कच्चे सूत के धागे से बनाई जाती है, हालांकि आजकल रेशमी, सोने और चांदी की राखियां भी प्रचलन में हैं। उन्होंने कहा, “धार्मिक दृष्टि से सबसे अधिक महत्व कच्चे धागे से बनी राखी का ही है।”

उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन से जुड़ी कई पौराणिक कथाएं हैं, जैसे महाभारत में द्रौपदी द्वारा श्रीकृष्ण को राखी बांधना, रानी कर्णावती द्वारा हुमायूँ को राखी भेजना, और माता लक्ष्मी द्वारा राजा बलि को राखी बांधकर भगवान विष्णु को उनके वचन से मुक्त कराना।

इस वर्ष भद्रा का कोई दोष नहीं रहेगा। भद्रा काल 9 अगस्त को सुबह 1:52 बजे समाप्त हो जाएगा। शुभ मुहूर्त सुबह 5:39 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा। पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त दोपहर 1:40 बजे से प्रारंभ होकर 9 अगस्त दोपहर 1:24 बजे तक रहेगी, जबकि श्रवण नक्षत्र दोपहर 2:24 बजे तक रहेगा।

आचार्य उनियाल ने कहा, “भाई-बहन जब भी मिलते हैं, वह समय शुभ ही होता है। नारी का सम्मान करें, हर बहन को बहन समझें, यही सच्चा रक्षाबंधन है। जिस घर में बहनों और भांजों का आदर नहीं, वह घर नरक के समान है और जहां उनका सम्मान होता है, वह घर बैकुंठ बन जाता है।” उन्होंने समाज से आह्वान किया कि इस रक्षाबंधन पर बहनों की रक्षा का संकल्प लें, तभी पर्व का वास्तविक उद्देश्य पूरा होगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • धराली आपदा में ध्वस्त हुए कल्प केदार देवता के मंदिर का किया जाएगा पुनः निर्माण – सीएम धामी
  • कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर की राहत बचाव कार्यों की समीक्षा, दिए निर्देश
  • उत्तरकाशी आपदा राहत : सीएम धामी को बैंक ऑफ बड़ौदा ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिया एक करोड़ रूपये का चेक
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के 13 जिलों के 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का किया शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले वीरेन्द्र सिंह सामंत ने की मुलाकात
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा धराली में राहत एवं पुनर्वास के लिए भेजी जा रही आपदा राहत सामग्री को किया रवाना
  • लिमच्यागाड में बना वैली ब्रिज, आगे के हिस्सों में क्षतिग्रस्त सड़क का तेजी से पुनर्निर्माण की राह हुई प्रशस्त, मुख्यमंत्री धामी द्वारा राहत एवं बचाव अभियान की निरंतर निगरानी का नतीजा
  • मुख्यमंत्री ने धराली आपदा में क्षतिग्रस्त निजी और सार्वजनिक संपत्ति के आकलन तैयार करने हेतु 7 दिन की दी टाइमलाइन
  • राज्य के 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का सीएम ने किया शुभारंभ
  • 24 घंटे तक उत्तराखण्ड में भारी बारिश का अलर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.