शनिवार, मई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मतगणना में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का किया जाएगा अक्षरशः पालन – जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका

शेयर करें !
posted on : मई 28, 2024 7:13 अपराह्न

देहरादून : लोकसभा सामान्य निवार्चन 2024 की मतगणना कार्याें को निर्विघ्न सम्पादित करने हेतु आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रत्याशियों एवं प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए मतगणना हेतु अभिकर्ताओं की नियुक्ति, कर्तव्य एवं दायित्वों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि मतगणना हेतु नियुक्त किये जाने वाले अभिकर्ताओं का निर्धारित प्रारूप फार्म-18 पर आवेदन किया जाएगा, जिसके साथ फोटो एवं पहचान पत्र/आईडी सलंग्न किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को अवगत कराया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना स्थल पर अभिकर्ताओं को प्रातः 07 बजे तक पंहुचना अनिवार्य है, उन्होंने सभी से समय पर प्रवेश करने की अपेक्षा की।  मतगणना हॉल पर मोबाईल ले जाने की अनुमति नही है, इसलिए अभिकर्ता मोबाईल साथ में न लाएं। उन्होंने प्रत्याशियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा नियुक्त किये जाने वाले अभिकर्ताओं को मतगणना की गोपनीयता बनाए रखेंगें। इस अवसर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रत्याशियों एवं प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को शंका एवं समस्या का भी समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा।

बैठक में मास्टर ट्रेनर/निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह ने अभिकर्ताओं के कर्तव्यों एवं दायित्वों के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, एमडी परिवहन अनिल गर्ब्याल, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, उपजिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृति परमार, सहायक निदेशक सूचना बी.सी. नेगी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी. त्रिपाठी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
  • कोटद्वार : शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों पर चला कानून का डंडा, 5 वाहन सीज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.