शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्रमिकों को सुरक्षित निकालने को सरकार ने झोंकी ताकत, बचाव अभियान हुआ तेज, हरसंभव विकल्प पर काम कर रही सरकार

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 13, 2023 6:12 अपराह्न
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सिलक्यारा सुरंग में जाकर मौके का जायजा लेने का बड़ा असर हुआ है। सुरंग में फंसे सभी 40 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए शासन-प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिस प्रकार से रेस्क्यू टीमों की हौसलाअफजाई की है, उसका अभियान पर जबरदस्त प्रभाव पड़ा है। जवान हर विपरीत परिस्थितियों में भी बचाव अभियान को जारी रखते हुए टनल में फंसे श्रमिकों की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, उत्तराखंड पुलिस के साथ ही विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर डटी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनल में फंसे मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने के लिए कोई भी कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहते हैं। इसके लिए सरकार हरसंभव उठा रही है। जहां टनल के अंदर श्रमिकों के जीवन के लिए सभी जरूरी प्रबन्ध किए गए हैं, वहीं उनको बाहर निकालने के बाद स्वास्थ्य रक्षा के लिए अस्पतालों में आवश्यक इंतजाम कर दिए गए हैं।
ऑक्सीजन सप्लाई कम्प्रेशर की मदद से पानी की पाइप लाइन के माध्यम से टनल में ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। ऑक्सीजन की किसी भी दशा में कमी न हो, इसके लिए अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडरों का भंडारण कर दिया गया है। खाद्य सामग्री एयर पाइप लाइन के माध्यम से पहुंचाई जा रही है। सुरंग के अंदर पाइप लाइन राहत और बचाव अभियान में मददगार साबित हो रही है। इसी पाइपलाइन के जरिए वॉकी-टॉकी के माध्यम से टनल में फंसे हुए मजदूरों से संपर्क स्थापित हो सका है।
दूसरी ओर मजदूरों को बाहर निकाले जाने पर भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र में वेंटीलेशन सुनिश्चित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को विशेषज्ञ, जरूरी औषधि उपकरण, एम्बुलेंस सहित सुरंग के द्वार पर तैनात किया गया है। निकटवर्ती जिलों के अस्पतालों और एम्स ऋषिकेश को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बचाव एवं राहत कार्य अभियान पर नजर रखे हुए  है। सरकार सभी संभव विकल्पों पर काम कर रही है। विशेषज्ञों की सलाह पर मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दूसरा रास्ता भी बनाया जा रहा है, इसके लिए बड़े व्यास के ह्यूम पाइप हरिद्वार और देहरादून से भेजे जाने की व्यवस्था कर दी गई है। 
बता दें कि बीते दिवस उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सिलक्यारा के पास निर्माणाधीन टनल में भू-धंसाव होने से वहां काम कर रहे 40 मजदूर सुरंग में ही फंस गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरा शासन-प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुट गया। सीएम धामी लगातार मौके पर चल रहे रेस्क्यू की निगरानी करते रहे। बचाव अभियान में और तेजी लाने के लिए आज स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • खाद्य सुरक्षा को लेकर धामी सरकार सख्त, UPES विश्वविद्यालय की मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण
  • एसजीआरआरयू नवरंग डांडियां 4.0 में गरबा-डांडिया की थिरकन और पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों ने बांधा समां, दूधिया रोशनी से नहाया श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का हैलीपैड बना आकर्षण का केन्द्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता दिवस का आयोजन, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और शीघ्र पहचान को बताया जरूरी, स्तन कैंसर विजेताओं ने दिया साहस और उम्मीद का संदेश
  • धामी सरकार की फिल्म नीति से उत्तराखंड की वादियों में अक्षय कुमार की दस्तक, मसूरी-लैंढौर में ‘SVC60’ की शूटिंग
  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.