शुक्रवार, मई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

तारामण्डल और माउण्टेन म्यूजियम की भूमि पूजन कर रखी गई आधारशीला

शेयर करें !
posted on : मार्च 15, 2024 5:03 अपराह्न
 
कोटद्वार। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज ने रांसी स्टेडियम में तारामण्डल और माउण्टेन म्यूजियम का भूमि पूजन कर आधारशीला रखी । सर्वप्रथम रांसी स्टेडियम में शहीद राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उनकों श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात तारामण्डल व माउण्टेन म्यूजियम का भूमि पूजन कार्य संपन्न किया और संबंधित अधिकारियों से तारामण्डल और माउण्टेन म्यूजियम प्रोजेक्ट के प्रगति की जानकारी लेते हुए इसके निर्माण से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने को कहा। तारामण्डल और माउण्टेन म्यूजियम मूल रूप से पर्यटन विभाग की योजना है। लोक निर्माण विभाग इसकी कार्यदायी संस्था है तथा वन विभाग व स्थानीय वन पंचायत के समन्वय से इसको आकार में लाया जाएगा। यह परियोजना मूलरूप से 20.98 करोड़ रूपये की लागत से तैयार होनी है तथा भविष्य में आवश्यकता के अनुरूप धनराशि में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
इसके पश्चात रामलीला मैदान में राज्यसभा सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि इस परियोजना के आकार लेने के पश्चात संपूर्ण गढ़वाल क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। खगोल प्रेमियों के लिए यह आकर्षक स्थल बनकर उभरेगा। विद्यार्थियों के लिए भी जिज्ञासा का केंद्र बनेगा तथा इन सबसे इस क्षेत्र की आर्थिकी में बड़ा सकारात्मक बदलाव आयेगा।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि तारामण्डल और माउण्टेन म्यूजियम के साथ-साथ एक बड़ी लाइब्रेरी और मल्टी परपज हॉल भी निर्मित होगा। इसके लिए भूमि का हस्तांतरण भी हो चुका है। यह चारधाम यात्रियों को आकर्षित करने का बड़ा माध्यम बनेगा।स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि तारामण्डल और माउण्टेन म्यूजियम बनने से आज का यह दिन जनपद के लिए एक ऐतिहासिक दिन है तथा इस परियोजना से पर्यटक को पंख लगेंगे। इस मौके पर विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, पूर्व विधायक मुकेश कोहली व शैलेन्द्र रावत, राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अण्थवाल, जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूरी का हालचाल जानने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व पूर्व मेयर हेमलता नेगी
  • नरसिंह जयंती पर ज्योतिर्मठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजी शंकराचार्य की नगरी, ITBP बैंड ने भक्ति से सराबोर किया माहौल
  • उत्तराखंड : पुलिस को बड़ी कामयाबी, केदारनाथ से चोरी 14 लाख के 13 महंगे मोबाइल फोन व नकदी बरामद
  • देहरादून में लूट के बाद फायरिंग, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर समेत दो घायल
  • धामी कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, इन पर लगी मुहर
  • मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में किया प्रतिभाग, बुजुर्गों को बताया समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर
  • उत्तराखंड : चमोली में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरफ्तार
  • अनुरोध पर होंगे शिक्षकों के तबादले, स्कूलों के 150 मीटर में दायरे से हटेंगी तंबाकू-शराब की दुकानें
  • सैकोट में टूटी नहर से खेती पर संकट, ग्रामीणों ने लगाई गुहार
  • आम श्रद्धालुओं के दर्शनों को एक मई को खुलेंगे लाटू धाम के कपाट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.