गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धूमधाम से मनाया गया शक्ति, विजय और शांति की देवी ‘माँ बगुलामुखी’ का स्थापना दिवस; आचार्य राकेश नौटियाल ने कहा- माँ की आराधना भक्तों को करती है मजबूती प्रदान

शेयर करें !
posted on : जनवरी 22, 2025 2:27 पूर्वाह्न

 

  • “पीताम्बरा शक्तिपीठ” माजरी मॉफी, मोहकमपुर में किया गया विशाल भण्डारे का आयोजन

देहरादून: देहरादून के मजारी माफी, मोहकमपुर स्थित पीताम्बरा शक्तिपीठ में “माँ बगुलामुखी” का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस पवित्र अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन की शुरुआत प्रातःकाल विशेष पूजा-अर्चना और हवन से हुई, जिसमें भक्तों ने अपनी श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया था, जो हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रहा था। श्रद्धालुओं के लिए भण्डारे में स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई थी। भण्डारे का संचालन स्थानीय समाजसेवकों और मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा किया गया।

आचार्य प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राकेश नौटियाल जी ने बताया कि “माँ बगुलामुखी” के आशीर्वाद से हर साल स्थापना दिवस के अवसर पर यह आयोजन भक्ति और समर्पण के साथ किया जाता है। उन्होंने कहा आयोजन में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए।

आचार्य प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राकेश नौटियाल जी ने बताया कि यह आयोजन न केवल श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत बना बल्कि सामुदायिक सौहार्द का संदेश भी दिया। माँ बगुलामुखी के स्थापना दिवस पर हुआ यह विशाल भण्डारा न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया।

आचार्य प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राकेश नौटियाल जी ने बताया कि माँ बगुलामुखी, दस महाविद्याओं में आठवीं स्थान पर विराजमान, शक्ति और विजय की अधिष्ठात्री देवी हैं। इन्हें “पीताम्बरा देवी” के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इनका प्रमुख रंग पीला है, जो ऊर्जा, समृद्धि और विजय का प्रतीक है। देवी का स्वरूप अत्यंत आकर्षक और तेजस्वी है। पीले वस्त्र धारण किए, माँ अपने भक्तों को दुष्ट शक्तियों से बचाने और उनकी मनोकामनाओं को पूर्ण करने का आशीर्वाद देती हैं।

माँ बगुलामुखी की उपासना तंत्र साधना में विशेष महत्व रखती है। ऐसा माना जाता है कि उनकी पूजा से शत्रुओं का नाश होता है और वाणी, बुद्धि तथा विजय की प्राप्ति होती है। विशेष रूप से, जीवन में आने वाली बाधाओं, विवादों और अदालती मामलों में उनकी आराधना अद्भुत परिणाम देती है।

माँ की पूजा में पीले फूल, हल्दी, और विशेष मंत्रों का प्रयोग होता है। भक्तों का विश्वास है कि माँ बगुलामुखी अपने आशीर्वाद से न केवल शत्रु पर विजय दिलाती हैं, बल्कि आध्यात्मिक उन्नति भी प्रदान करती हैं। माँ का प्रमुख मंदिर दतिया (मध्य प्रदेश) स्थित पीताम्बरा पीठ है, जो देशभर में विख्यात है। माँ बगुलामुखी की आराधना शक्ति, विजय और शांति का प्रतीक है, जो भक्तों को हर परिस्थिति में मजबूती प्रदान करती है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.