शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रोशनाबाद केंद्र पर पांच दिवसीय मोटापा निवारण योग शिविर का हर्षोल्लास के साथ समापन, योग व संतुलित जीवनशैली से मोटापा दूर करने का दिया गया संदेश

शेयर करें !
posted on : मई 21, 2026 5:00 अपराह्न
हरिद्वार :  जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया कि भारतीय योग संस्थान हरिद्वार इकाई के पश्चिमी जिले रोशनाबाद केंद्र पर आयोजित पांच दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर आज धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समापन सत्र के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह उपस्थित रहे।
समापन दिवस पर हरिद्वार के विभिन्न जिलों के अधिकारियों ने प्रतिभाग कर इस अवसर को विशेष व स्मरणीय बनाया। रोशनाबाद केंद्र के समस्त साधकों के साथ पश्चिमी जिले की पूरी टीम एवं अन्य जिलों से आए साधकों ने शिविर को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम का सुंदर मंच संचालन शिल्पी (जेई, उरेडा विभाग) द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त मीरा रावत (आपदा प्रबंधन अधिकारी), जय ध्यानी एवं केंद्र की पूरी टीम के योगदान से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। शिविर के दौरान सभी ने साधकों का मनोबल बढ़ाया तथा भारतीय योग संस्थान के पदचिन्हों पर चलते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की कला को व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत किया। आज के समय में मोटापा एक गंभीर एवं तेजी से बढ़ती हुई समस्या बन चुका है। योग, नियमित व्यायाम एवं संतुलित खान-पान के माध्यम से मोटापे से प्रभावी रूप से निजात पाई जा सकती है—यह संदेश भी शिविर के माध्यम से दिया गया।
पाँच दिवसीय शिविर के दौरान मोटापा रोग निवारण हेतु विभिन्न शारीरिक क्रियाएँ, योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का नियमित अभ्यास कराया गया, जिसमें लगभग 60-70 साधकों ने नियमित रूप से प्रतिभाग किया।  शिविर के अंत में सभी साधकों से फीडबैक भी प्राप्त किया गया। संस्थान की शिक्षण सामग्री एवं उत्पादों का स्टॉल भी लगाया गया, जिसे प्रतिभागियों द्वारा सराहा गया।
समापन सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. आर. के. सिंह ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य में योग की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा भारतीय योग संस्थान द्वारा संचालित निःशुल्क योग केंद्रों की सराहना की। उन्होंने सभी से बढ़-चढ़कर ऐसे शिविरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। अंत में जय प्रकाश सिंघले द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया, जिसके साथ ही शिविर का विधिवत समापन हुआ।

 

1 of 6
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पंतनगर विश्वविद्यालय हरित क्रांति का गौरव, विकसित भारत का आधार बनेगा कृषि क्षेत्र – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • हेट स्पीच पर सख्त कार्रवाई की मांग
  • दून अस्पताल का दौरा कर आप ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सरकार को घेरा
  • उत्तराखंड की मछली ने विदेश में बनाई पहचान, 30 टन निर्यात की तैयारी – मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा
  • हर जरूरतमंद तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ, अधिकारी समय पर पूरा करें काम – सचिव दीपक कुमार
  • Welcome To The Jungle Review: ‘वेलकम टू द जंगल’ रिव्यू: कॉमेडी, एक्शन और स्टार पावर का फुल डोज, थिएटर में हंसी की गारंटी
  • उत्तराखंड में 3-4 दिनों में मानसून की एंट्री, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
  • बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग, तलवारें लहराते हुए बढ़े आगे, देहरादून में हाई अलर्ट, पुलिस को भी नहीं मिली लोकेशन
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे
  • SIR-2026 विशेष पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की भारत सरकार के केंद्रीय दल ने की समीक्षा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.