शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

खिलाड़ियों के ट्रायल को लेकर 26 अक्टूबर से आयोजित किया जायेगा पहला कैंप – खेल मंत्री रेखा आर्या

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 21, 2024 6:25 अपराह्न
देहरादून : प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के संबंध में उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए खिलाड़ियों के चयन को लेकर विभागीय अधिकारियों तथा उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के साथ चयन की प्रक्रिया तथा चयन की समयसीमा पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के ट्रायल को लेकर 26 अक्टूबर 2024 से पहला कैंप आयोजित किया जायेगा। स्टेट गेम्स में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को इस कैंप में प्रतिभाग का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि दूसरे कैंप को आयोजन ओपन ट्रायल के लिए किया जायेगा। प्रत्येक कैंप का आयोजन 25-25 दिनों के लिए किया जायेगा। इस प्रक्रिया से हम उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय खेलों के लिए कर पायेंगे।
खेल मंत्री ने कहा कि उत्कृष्ट प्रशिक्षकों की व्यवस्था हेतु खेल विभाग तथा उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के बीच सहमति बनी है इसके अंतर्गत देश के बेहतरीन प्रशिक्षकों तथा विदेशों से भी उत्कृष्ट प्रशिक्षकों की व्यवस्था की जायेगी। इसके अतिरिक्त ट्रायल कैंपों की मॉनिटरिंग तथा उनपर होने वाले खर्चों के लिए भी खेल विभाग द्वारा सहमति दी गई है। उन्होंने कहा कि खेल विभाग द्वारा उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन को प्रशिक्षकों के चयन, खिलाड़ियों के चयन, खिलाड़ियों की डाइट तथा अन्य सभी संसाधनों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी।
मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखण्ड राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर एक मिसाल कायम करे तथा आने वाले समय में प्रदेश से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे आयें। उन्होंने कहा कि 25 अक्टूबर को भारतीय ऑलम्पिक संघ की बैठक में राष्ट्रीय खेलों को लेकर दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, इसके पश्चात प्रदेश के सभी जनपदों में मशाल रैली का आयोजन किये जाने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। खेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड 38वें राष्ट्रीय खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करे इसके लिए खेल विभाग तथा उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन हर संभव प्रयासरत है। इस अवसर पर अध्यक्ष, उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन, महेश नेगी, विशेष प्रमुख सचिव, खेल, अमित सिन्हा, निदेशक/अपर सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास प्रशान्त आर्य तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.