posted on : जुलाई 19, 2022 2:01 अपराह्न
लैंसडाउन : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में आज 19 जुलाई 2022 को हरेला पर्व पखवाड़े के अंतर्गत अंग्रेजी विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो डॉ. लवनी रानी राजवंशी द्वारा कला संकाय में पौधे का रोपण कर किया गया. इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और शैक्षणिक कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण पर अपने बहुमूल्य विचार रखे और कहा गया कि राज्य सरकार द्वारा हरेला पर्व पर चलाए जा रहे अभियान के उद्देश्य को जनसहभागिता के सहयोग से ही से सम्पूर्ण किया जा सकता है.
आज महाविद्यालय के कला संकाय के अंग्रेजी परिषद द्वारा वृक्षारोपण अभियान चला गया गया और अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर कृतिका छेत्री द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को वृक्षारोपण के महत्व पर विस्तृति जानकारी दी गई. साथ ही महाविद्यालय के कला संकायों द्वारा अपने आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय कला संकाय से डॉ. उमेश ध्यानी, डॉ. अर्चना नौटियाल, डॉ. शिप्रा, डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. नीना, डॉ. रेखा यादव, डॉ. वंदना ध्यानी, डॉ. अजय रावत और शिक्षणेत्तर कर्मचारी प्रदीप कुमार, रूप सिंह एवं तारा दत्त मौजूद रहे।


