गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधायक अरविंद के खिलाफ बेटे संग धरने पर बैठी बुजुर्ग महिला, भाजपा की “सुशासन” छवि पर सीधा हमला

शेयर करें !
posted on : जनवरी 16, 2026 11:03 पूर्वाह्न

पार्टी नेतृत्व इस मामले में विधायक के खिलाफ कोई ठोस और स्पष्ट कार्रवाई करेगा.?

देहरादून : उत्तराखंड की राजनीति में कुछ नाम ऐसे हैं, जिनके साथ विवाद कोई अपवाद नहीं बल्कि पहचान बन चुके हैं। गदरपुर विधायक अरविंद पांडे का नाम अब उसी फेहरिस्त में मजबूती से दर्ज होता दिख रहा है। ताज़ा मामला उनकी ही विधानसभा के विजपुरी गांव से जुड़ा है, जहाँ की रहने वाली बुजुर्ग महिला परमजीत कौर और उनके पुत्र अवतार सिंह को न्याय के लिए SDM कार्यालय के बाहर धरना देने को मजबूर होना पड़ा।

पीड़ित परिवार का आरोप सीधा और गंभीर है कि वर्ष 2019 में उनकी लगभग एक हेक्टेयर की कीमती कृषि भूमि को 30 वर्षों की लीज के नाम पर विधायक जी के भाई के नाम दर्ज करा लिया गया। शुरुआत में केवल एक एकड़ की बात कही गई, लेकिन कागज़ी खेल ऐसा चला कि पूरी जमीन ही उनके हाथ से निकल गई।

परिवार का कहना है कि वर्ष 2021 से वे लगातार न्याय के दरवाज़े खटखटा रहे हैं। 22 फरवरी 2021 को आत्मदाह का प्रयास, जून 2023 में अनिश्चितकालीन धरना और अब एक बार फिर आंदोलन यह सिलसिला इस बात का प्रमाण है कि पीड़ित कितनी बार टूटे, लेकिन व्यवस्था नहीं पिघली। हर बार जब मामला निर्णायक मोड़ पर पहुंचा, विधायक जी की राजनीतिक पहुंच दीवार बनकर खड़ी हो गई। जांच की रफ्तार धीमी हुई, कार्रवाई लटकी और फाइलें ठंडे बस्ते में जाती रहीं। इससे पहले भी उनका नाम अवैध खनन और खनन माफिया से जुड़े मामलों में चर्चा में रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/WhatsApp-Video-2026-01-16-at-10.35.48-AM.mp4

धामी सरकार भले ही न्याय और जवाबदेही का संदेश दे रही हो लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज एक बुजुर्ग महिला धरने पर बैठी है और आरोप सत्ता के संरक्षण की ओर इशारा कर रहे हैं। इससे सरकार की रफ्तार ही नहीं, उसकी नैतिक ताकत भी सवालों के घेरे में आती है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या पार्टी नेतृत्व इस मामले में विधायक के खिलाफ कोई ठोस और स्पष्ट कार्रवाई करेगा, या फिर यह प्रकरण भी समय के साथ दबा दिया जाएगा?

हालांकि विधायक अरविंद पांडे इन आरोपों को लगातार सिरे से खारिज करते रहे हैं। उनका कहना है कि मामला पूरी तरह निराधार है और वे किसी भी जांच से भाग नहीं रहे हैं। सार्वजनिक रूप से वे यह भी कहते हैं कि अगर प्रशासन या सरकार जांच कराती है, तो वे हर स्तर पर सहयोग को तैयार हैं।

लेकिन यहीं से सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है। अगर विधायक जी वाकई पाक-साफ हैं, अगर जमीन पर उनका या उनके परिवार का कोई गलत दावा नहीं है, तो फिर चार वर्षों से यह प्रकरण क्यों लटका हुआ है? अगर मामला साफ है, तो विवादित जमीन को छोड़ने में या स्पष्ट समाधान निकालने में इतनी देर क्यों?

पीड़ित परिवार का आरोप है कि जांच की बात केवल बयानबाज़ी तक सीमित है, ज़मीनी स्तर पर न तो कार्रवाई आगे बढ़ती है और न ही किसी निष्कर्ष तक पहुंचने दिया जाता है। यही वजह है कि “हम जांच को तैयार हैं” जैसे बयान अब सवालों के घेरे में हैं। क्योंकि जब न्याय में देरी होती है, तो वह देरी अपने-आप में सत्ता के दुरुपयोग का संकेत बन जाती है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान, धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन, नेत्रदान से रोशन होगी जिंदगी, नेत्रदाताओं के परिवारों को मिला सम्मान
  • उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जारी की 10 पीसीएस समेत 67 पदों के लिये विज्ञप्ति
  • यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
  • इंटरसेप्टर व स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर
  • पौड़ी गढ़वाल : पशुपालन योजनाओं से 1726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा
  • मायके से ससुराल क्षेत्र में पहुंची बधाण की नंदा डोली
  • ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; एक्सपायरी डेट के 150 किलो रसगुल्ले मिले, मौके पर कराए नष्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.