रविवार, अप्रैल 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

फूलों और औषधीय पौधों से संवर रहा स्वरोजगार का सपना, बैंग्वाड़ी की कविता नौडियाल हर माह कमा रही हैं 40 हजार रुपये, पांच महिलाओं को भी दिया रोजगार

शेयर करें !
posted on : जून 30, 2025 12:57 पूर्वाह्न

पौड़ी : विकासखंड पौड़ी के बैंग्वाड़ी गांव की कविता नौड़ियाल ने अपनी मेहनत और हौसले से न सिर्फ खुद को आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिये भी प्रेरणा बन गयी हैं। कविता ने 2018 में छोटे स्तर पर फूलों की खेती से नर्सरी का कार्य शुरू किया था, जो अब एक सफल उद्यम में बदल चुका है। वर्तमान में वे फूलदार और औषधीय पौधों की नर्सरी से हर माह 30 से 40 हजार रुपये की शुद्ध बचत कर रहे हैं। उन्होंने इस नर्सरी का नाम विद्या नर्सरी रखा है।

मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने बैंगवाड़ी गांव पहुंचकर कविता नौडियाल द्वारा संचालित नर्सरी का निरीक्षण किया। उन्होंने नर्सरी में तैयार फूलदार, औषधीय एवं फलदार पौधों की सराहना करते हुये कहा कि कविता ने ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। सीडीओ ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुये कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर इस कार्य को और भी बड़े स्तर पर करें, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाएं इससे जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें।

कविता ने बताया कि उन्होंने इस कार्य की शुरुआत फूलों की पौध तैयार कर की थी, लेकिन धीरे-धीरे औषधीय पौधों की ओर भी उनका रुझान बढ़ता गया। आज उनकी नर्सरी में रोजमैरी, अजवाइन, तुलसी, तेजपत्ता, वेलपत्री और एलोवेरा जैसे औषधीय पौधे बड़ी मात्रा में तैयार किये जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के फूलों की पौध के साथ-साथ अब फलदार पौधों जैसे बेड़ू, अनार, लीची और आम की पौध तैयार करना भी शुरु कर दिया है। फूलों की मांग बढ़ने पर उन्होंने माला और गुलदस्ते तैयार करने का काम भी शुरू किया है, जिससे एक अन्य महिला को भी रोजगार मिला है। कविता वर्तमान में पांच महिलाओं को नर्सरी के काम से जोड़ चुकी हैं और आगे और महिलाओं को स्वरोजगार देने की योजना बना रही हैं।

कविता बताती हैं कि उन्हें हिमोत्थान से 25 हजार रुपये की सहायता, उद्यान विभाग से दो पॉलीहाउस और कृषि विभाग से घेरबाड़ की सुविधा प्राप्त हुई है। इन प्रयासों की बदौलत आज उनकी नर्सरी की पौध की मांग पौड़ी जनपद के साथ-साथ अन्य जिलों में भी लगातार बढ़ रही है। वह कहती हैं कि कोई भी कार्य कठिन नहीं होता, यदि मन में लगन और दिशा हो।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उद्योग मित्रों की समस्याओं को शीघ्रता से किया जाए निस्तारण – सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र
  • चारधाम यात्रा से पहले मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे व आईजी राजीव स्वरूप ने हर की पैड़ी पर किया गंगा पूजन
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, गैंग लीडर समेत तीन गिरफ्तार
  • देहरादून में हुई फ्लिपकार्ट मिनट्स की लॉन्चिंग, तेज डिलीवरी और रोजगार के नए अवसरों के साथ स्थानीय सेलर्स और किसानों के विकास को मिलेगी गति
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम – सीएम धामी
  • चारधाम यात्रा से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्थलीय निरीक्षण कर परखी हर व्यवस्था, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • आईएमस यूनिसन विश्वविद्यालय में चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
  • ग्रामोत्थान परियोजना बनी ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का आधार, दुग्ध उत्पादन और विपणन से महिलाओं को घर बैठे बेहतर आय
  • दून इंटरनेशनल स्कूल ने रचा नया इतिहास, सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट
  • चारधाम यात्रा : सुबह चार से रात दस बजे तक ही यात्री वाहन संचालन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.