सोमवार, नवम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली में जिला प्रशासन कर रहा क्लस्टर आधारित बागवानी का सपना साकार, निःशुल्क फल पौध योजना के तहत जनपद के 6 क्लस्टर में किया जा रहा पौध रोपण

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 18, 2025 4:35 अपराह्न

चमोली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चमोली जनपद में जिला प्रशासन क्लस्टर आधारित बागवानी के सपने को साकार कर रहा है।  जनपद में जिला प्रशासन के निर्देशन में उद्यान विभाग की ओर से क्लस्टर आधारित विकास मॉडल पर लीलियम, मशरूम, कीवी आदि की फसलों का उत्पादन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से काश्तकारों की आर्थिकी को मजबूती मिल रही है। ऐसे अब क्लस्टर के आधार पर विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 में शीतकालीन फलपौध रोपण के तहत जनपद में विभिन्न विकासखण्डों में सेब पौध रोपण एवं उत्पादन हेतु 6 क्लस्टरों का चयन कर फल पौध रोपण कार्य किया गया है।

मुख्य कृषि व उद्यान अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि जनपद के 6 क्लस्टरों में पौध रोपण के साथ ही जिला योजना मद से घेरबाड़, सिंचाई टैंक का निर्माण किया गया है। साथ ही विभाग की ओर से बागवानी मिशन और राज्य सेक्टर की निःशुल्क फल पौध योजना के माध्यम से काश्तकारों को पौध उपलब्ध कराये जा रहे हैं। वर्ष 2024-25 में सेव पौध रोपण के अन्तर्गत 26.00 है० में फल पौध रोपण का कार्य किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत ग्राम सभा ईडा संणकोट में नवाचार के अंतर्गत 2500 पौधे सेब क्लोनल रूट आधारित जिसमें जेरोमाइन गेल गाला रेड ब्लॉक आदि प्रजातियां प्रमुख रूप रोपित की गयी है। जिससे ग्राम सभा ईडा के 35 काश्तकार लाभान्वित हुए है।

विभाग की ओर से विकासखण्ड नन्दानगर के ग्राम सभा घूनी में स्वयं सहायता समूहों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए 4500 पौधों का रोपण कार्य 7 हेक्टेयर प्रक्षेत्र में किया जा रहा है। जिससे ग्राम घूनी के 40 काश्तकार लाभान्वित हुए है। इसी प्रकार विकासखण्ड जोशीमठ के बडागांव क्लस्टर के अन्तर्गत 8 हेक्टेयर प्रक्षेत्र पर सेब की विभिन्न प्रजाति जिसमें गोल्डन डेलीसियस, रैड डेलीसियस, आर्गन स्पर इत्यादि फल पौध रोपण के साथ साथ क्लोनल रूट आधारित एमएम 111 की विभिन प्रजातियों का रोपण कार्य किया गया है। इस योजना से बड़ागांव क्लस्टर में 32 कृषक लाभान्वित हुए है। साथ ही विकासखंड देवाल के ग्राम सभा घेस एवं बलाण में भी स्टोन फुट व सेब रोपण का कार्य 4 हेक्टेयर प्रक्षेत्र में किया गया है। इस प्रकार जनपद में 60 हेक्टेयर के अन्तर्गत शीतकालीन फल पौध का रोपण कार्य किया गया है। जिससे जनपद के 200 से अधिक काश्तकार लाभान्वित हुए है।

जिलाधिकारी चमोली द्वारा माह सितम्बर 2024 में कृषि, उद्यान एवं ग्राम्य विकास विभाग की संयुक्त बैठक आहूत की गयी जिसमें दिए गये निर्देशों के अनुपालनार्थ क्लस्टर आधारित खेती को बढावा देने की कार्य योजना बनाई गयी। क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा देने एवं कार्ययोजना को आवश्यक गति प्रदान करने के दृष्टिगत मुख्य उद्यान अधिकारी चमोली द्वारा इस क्लस्टरों में प्लास्टिक मल्चिंग, ड्रिप स्थापना एवं घेरबाड़ से लाभान्वित करने हेतु निर्देश दिए गयजिसके क्रम में आवाश्यक कार्यवाही की जा रही है। आगामी माह मार्च में ओरिएंटल  लीलियम उत्पादन की जनपद में पहली बार कार्ययोजना बनाई गयी है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में मुख्य कृषि अधिकारी द्वारा क्लस्टर आधारित खेती के अन्तर्गत गेंदा पुष्प एवं ओरिएंटल लिलियम उत्पादन हेतु कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 

1 of 4
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में सुरक्षित और सतत पर्यटन के लिए आपदा प्रबंधन की प्रभावी तैयारी जरूरी – डॉ. धन सिंह रावत
  • जलवायु परिवर्तन और आपदा से निपटने में AI बनेगा मददगार, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया की पहल, अब हर माह की 5 तारीख को गांव में बैठेंगे पंचायत प्रशासक
  • उत्तराखण्ड : दो राज्य आंदोलनकारियों को सहायक रखने के लिए हर महीने मिलेंगे ₹20 हजार
  • पौड़ी गढ़वाल : डांगी में हर माह की 05 तारीख को ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे प्रशासक
  • कोटद्वार : दीपावली पर बाजारों में पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, बांटी मिठाई
  • 23 साल बाद फिर चर्चा में जैनी प्रकरण, बेटे की पहचान के लिए दोबारा डीएनए जांच की मांग, DGP को सौंपी शिकायत
  • अग्निवीरों को बड़ी राहत, अब चार नहीं छह साल तक कर सकेंगे सैन्य सेवा; नियमित सैनिक बनने का भी मिलेगा मौका
  • राष्ट्रपति पुलिस निशान पाने वाला 16वाँ राज्य बना उत्तराखण्ड
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.