रविवार, जून 8, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए श्री यमुनोत्री धाम के कपाट

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 6, 2021 2:48 अपराह्न
प्रदेश के महामहिम राज्यपाल  लेफ्टिनेंट जनरल ( से.नि) गुरूमीत सिंह तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभकामनाएं दी
चारधामों में प्रसिद्ध श्री गंगोत्री धाम के कपाट कल 5 नवंबर को बंद हुए, आज प्रात: श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद हुए
20 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट  शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे
श्री यमुनोत्री धाम ( उत्तरकाशी)/ देहरादून।  उत्तराखंड चारधामों में प्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु  आज शनिवार भैयादूज यम द्वितीया पर अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट पर  विधि-विधान पूर्वक बंद कर दिये गये हैं। उल्लेखनीय है  धर्मग्रंथों के  अनुसार श्री यमुना  जी को   यम देव अर्थात धर्मराज जी की बहिन कहा जाता है यमदेव‌  मृत्यु के देवता है मां यमुना के दर्शन  मात्र से जनमानस को मृत्यु भय से मुक्ति मिलती है। कपाटबंद होने के अवसर पर बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित, श्रद्धालुजन, स्थानीय लोग मौजूद रहे । कपाटबंद होने के बाद मां यमुना की  जयकारों के साथ उत्सव डोली ने शीतकालीन गद्दी स्थल खरसाली हेतु प्रस्थान किया।
उत्तराखंड चार धामों में से तीन धामों श्री केदारनाथ, गंगोत्री यमुनोत्री धाम  की यात्रा समापन पर प्रदेश के राज्यपाल  लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.)गुरुमीत सिंह तथा  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन-तीर्थाटन मंत्री सतपाल महाराज सहित रविनाथ रमन, आयुक्त गढ़वाल/ मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने शुभकामनाएं दी है। जिलाधिकारी उत्तरकाशी मयूर दीक्षित ने बताया कि इस यात्रा वर्ष श्री यमुनोत्री धाम तैंतीस हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे ओर 33166 तीर्थयात्री श्री गंगोत्री धाम पहुंचे कुल 66हजार  से अधिक तीर्थ यात्री श्री गंगोत्री-यमुनोत्री धाम पहुंचे है।
उन्होंने बताया कि कोरोनाकाल एवं प्रतिकूल मौसम के बावजूद सभी विभागों के परस्पर समन्वयन से  तीर्थयात्रा सुचारू रूप से संचालित हुई। कपाट बंद होने के अवसर में पूर्व राज्यमंत्री जगवीर भंडारी, मंदिर समिति पदेन अध्यक्ष / उप जिलाधिकारी बड़कोट शालिनी नेगी, पुलिस क्षेत्राधिकारी  अनुज आर्य, डिप्टी सीएमओ डॉ आरसी आर्य, मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल, उपाध्यक्ष राजश्वरूप उनियाल, प्यारे लाल उनियाल,जय प्रकाश उनियाल, अनिरुद्ध उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल आदि बड़ी संख्या में  तीर्थ पुरोहित एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मुखवा में विराजमान हो गयी। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि तीनों धामों के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये है श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। शीतकालीन गद्दी स्थलों में मंदिर समितियों/देवस्थानम बोर्ड द्वारा पूजा-अर्चना की जायेगी।
https://www.liveskgnews.com/wp-content/uploads/2021/11/VID-20211106-WA0021.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • रोडवेज बस और कार की टक्कर में कई घायल, यहां हुआ हादसा
  • कोलंबिया के सीनेटर और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे टर्बे पर गोलीबारी, हालत अज्ञात
  • 52वां पाटोत्सव: ज्योतिर्मठ में श्रद्धा और उल्लास का संगम
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की पूजा-अर्चना
  • सड़क पर उतर गया हेलीकॉप्टर, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से यातायात एवं हेली शटल ऑपरेशन जारी
  • सरकार साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध- सीएम धामी
  • नैनीताल जनपद को मिली 126 करोड़ 69 लाख लागत की योजनाओं की सौगात, 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने किया 126 करोड़ 69 लाख लागत की 27 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान, उत्तराखंड को बनाएंगे हार्टिकल्चर का हब
  • शौर्य महोत्सव में बोले सीएम धामी – शहीदों का सम्मान हमारा कर्तव्य, शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित मेले को राजकीय मेले के रूप में मनाया जाएगा-सीएम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.