शुक्रवार, अप्रैल 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधि-विधान से खुले श्री केदारनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं पर हैलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा, केदारनाथ में जमी हुई है बर्फ

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 25, 2023 8:05 पूर्वाह्न
 केदारनाथ : श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज  25 अप्रैल  प्रात: 6 बजकर 20 मिनट पर विधि-विधान से  दर्शनार्थ खुल गये है। रावल भीमाशंकर लिंग तथा पुजारी शिवलिंग  एवं धर्माचार्यों द्वारा   पूजा अर्चना संपन्न की।  प्राप्त जानकारी के अनुसार आज  प्रदेश के राज्य पाल लेफ्टिनेंट जनरल अवकाश प्राप्त गुरुमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  दर्शन को पहुंचेंगे। कपाट खुलते समय सेना के बैंड तथा भजन कीर्तन एवं जय श्री केदार के उदघोष से केदारनाथ धाम गुंजायमान रहा। कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के  दिशा निर्देश पर तीर्थयात्रियों पर हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गयी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार बी.डी. सिंह को तीर्थयात्रियों पर पुष्प वर्षा का कार्यक्रम सफल बनाने हेतु शासन ने दायित्व सौंपा था इसी क्रम में बीते कल भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली पर तथा तीर्थयात्रियों पर पुष्प वर्षा की गयी।
बीते 21 अप्रैल  पंचकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ  से श्री केदारनाथ भगवान की  पंचमुखी डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची थी। पंचमुखी डोली  धाम प्रस्थान हेतु श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से 22 अप्रैल द्वितीय पड़ाव फाटा प्रस्थान पहुंची। 23 अप्रैल  को  देवडोली गौरीकुंड पहुंची थी। बीते कल  24 अप्रैल शाम को पंचमुखी  डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंची। आज 25 अप्रैल प्रात: 6 बजकर 20 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं को दर्शन हेतु खोल दिये गये है संपूर्ण केदारनाथ धाम बर्फ से ढ़का हुआ है। इस अवसर पर बदरी- केदार मंदिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, शिवसिंह रावत, देवानंद गैरोला, जिला प्रशासन, तीर्थपुरोहित समाज तथा हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2023/04/VID-20230425-WA0003.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नौकरी से बिजनेस वूमेन बनने तक का सफर : टिशा कटारिया ने मेहनत और हिम्मत से बनाई सोलर सेक्टर में पहचान
  • खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा का मैसेज
  • जहरीली स्प्रिट से मौतों का सिलसिला जारी, चार की गई जान, कई बीमार
  • उत्तराखंड : घर के आंगन में खेल रही 4 साल की बच्ची को गुलदार ने बना लिया निवाला
  • युद्ध के बीच अमेरिका ने थल सेना प्रमुख को हटाया, तत्काल रिटायर होने का आदेश
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग
  • उत्तराखंड में कृषि और राजस्व कर्मियों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
  • उत्तराखंड : 30 साल बाद लौटा पति, हुआ भावुक मिलन, पत्नी की आंखें हुईं नम
  • धूमधाम से निकली हनुमान जयंती रैली
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.