शनिवार, जून 7, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मां नंदा के धर्म भाई लाटू देवता के कपाट शीतकाल के लिए हुये बंद

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 19, 2021 5:51 अपराह्न

देवाल / चमोली । शुक्रवार को देवाल ब्लाॅक के वाण गांव में स्थित हिमालय की अराध्या मां नंदा के धर्म भाई लाटू मंदिर के कपाट भी विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिये गये। शुक्रवार को दोपहर 12.45 मिनट पर आगामी छह माह के लिए कपाट बंद कर दिये गये। कपाट बंदी के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे। इस साल बैसाख पूर्णिमा पर 26 अप्रैल को लाटू देवता के कपाट खुले थे। गौरतलब है कि लाटू देवता के प्रति अटूट आस्था की बानगी है कि दूर-दूर से श्रद्धालुओं का हर साल इस मंदिर में तांता लगा रहता है। हिमालयी महाकुंभ नंदा देवी राजजात यात्रा का ये आखिरी पड़ाव है जहां आबादी है इसके बाद निर्जन पडाव शुरू हो जाते हैं। रूपकुंड, बेदनी बुग्याल और आली बुग्याल का बेस कैंप है वाण गांव।

लाटू देवता के मंदिर के अंदर क्या है, किसी को नहीं मालूम। बारह बरस बाद जब नंदा मायके (कांसुवा) से ससुराल (कैलाश) जाते हुए वाण पहुंचती है, तब इस दौरान नंदा का लाटू से भावपूर्ण मिलन होता है। इस दृश्य को देख यात्रियों की आंखें छलछला जाती हैं। यहां से लाटू की अगुआई में चैसिंग्या खाडू के साथ राजजात होमकुंड के लिए आगे बढ़ती है। लेकिन, वाद्य यंत्र राजजात के साथ नहीं जाते, वहीं मान्यता है कि वाण में ही लाटू सात बहिनों (देवियों) को एक साथ मिलाते हैं। यहीं पर दशौली (दशमद्वार की नंदा), बंड भूमियाल की छंतोली, लाता पैनखंडा की नंदा, बद्रीश रिंगाल छंतोली और बधाण क्षेत्र की तमाम भोजपत्र छंतोलियों का मिलन होता है। अल्मोड़ा की नंदा डोली और कोट (बागेश्वर) की श्री नंदा देवी असुर संहारक कटार (खड्ग) वाण में राजजात से मिलन के पश्चात वापस लौटती है।

लाटू देवता पूरे पिंडर/दशोली (आंशिक) क्षेत्र के ईष्टदेव हैं। माना जाता हैं कि लाटू कन्नौज के गर्ग गोत्र के कान्यकुब्ज ब्राह्मण थे। जब शिव के साथ नंदा का विवाह हुआ तो बहिन को विदा करने सभी भाई कैलाश की ओर चल पड़े। इनमें लाटू भी शामिल थे। मार्ग में लाटू को इतनी तीस (प्यास) लगी कि वह पानी के लिए इधर-उधर भटकने लगे। इस बीच उन्हें एक घर दिखा और वो पानी की तलाश में इस घर के अंदर पहुंच गए। घर का मालिक बुजुर्ग था, सो उसने लाटू से कहा कि कोने में रखे मटके से खुद पानी पी लो। संयोग से वहां दो मटके रखे थे, लाटू ने उनमें से एक को उठाया और पूरा पानी गटक गए। प्यास के कारण वह समझ नहीं पाए कि जिसे वह पानी समझकर पी गए, असल में वह मदिरा थी। कुछ देर में मदिरा ने असर दिखाना शुरू कर दिया और वह उत्पात मचाने लगे। इसे देख नंदा क्रोधित हो गई और लाटू को कैद में डाल दिया। साथ ही आदेश दिया कि इन्हें हमेशा कैद में रखा जाए। यहां लाटू युगों से कैदखाने में हैं और यह कैदखाना ही उनका मंदिर भी है। दूर-दूर से लोग अपनी मनोकामना लेकर लाटू के मंदिर में आते हैं। कहते हैं यहां से मांगी मनोकामना जरुर पूरी होती है। कपाट बंद होने के अवसर पर लाटू मंदिर के पुजारी खेम सिंह, प्रताप सिंह, हुकुम सिंह, ग्राम प्रधान वाण पुष्पा देवी, लाटू मंदिर समिति अध्यक्ष कृष्णा सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा सिंह पहाडी, जिला पंचायत सदस्य हाट कल्याणी कृष्णा बिष्ट, महिला मंगल दल अध्यक्षा नंदी देवी, धामती देवी, धनुली देवी, ऊखा देवी, गब्बर सिंह, रंजीत सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • समाजसेवी आशा बलूनी ने पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए व्याख्यान आयोजित
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में किया गया पौधरोपण
  • किच्छा में निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर में श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
  • एसपी अजय गणपति का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार जारी, SOG एवं थाना बनबसा पुलिस ने 31.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 को किया गिरफ्तार
  • आपका अनुभव, आपकी ज़रूरतें, इन्हीं से बनते हैं बेहतर मानक, भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से “मानक संवाद” कार्यक्रम का देहरादून में हुआ आयोजन
  • केवीआईसी ने 8794 लाभार्थियों को 300 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी सब्सिडी की संवितरित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया फिल्म ‘‘गौदान की पुकार’’ की शूटिंग का शुभारम्भ
  • पौधारोपण के साथ प्रदेशभर में चला मतदाता जागरूकता अभियान, 05 जून पर्यावरण दिवस पर हुई कार्यक्रम की वृहद शुरुआत, हरेला पर्व तक चलेगा अभियान, प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों पर होगा पौधारोपण, 2 लाख पौधारोपण का लक्ष्य
  • सौड़-सांकरी में पर्यावरण की अलख : विश्व पर्यावरण दिवस पर 10 हज़ार पौधों का संकल्प, ग्रामीणों ने थामा हरियाली का झंडा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.