शनिवार, फ़रवरी 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रेमनगर क्षेत्र में युवक पर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, सरेआम गुंडई दिखाने वालों को 24 घंटे के अन्दर पहुँचाया उनके अंजाम तक

शेयर करें !
posted on : मार्च 27, 2025 1:16 पूर्वाह्न

 

देहरादून: मामले के अनुसार, 25-03-2025 को वादी मानस यादव पुत्र वीर सिंह यादव, निवासी अल्वर राजस्थान, हाल निवासी पॉवर एंड बैकिंग सोसाइटी पौंदा, थाना प्रेमनगर द्वारा थाना प्रेमनगर पर लिखित तहरीर दी गई कि वह यू0पी0ई0एस0 कॉलेज में बी0ए0 एलएलबी का छात्र है तथा पॉवर एंड बैकिंग सोसाइटी पौंदा में किराये के फ्लैट में रहता है। दिनांक 24-25/03/2025 की देर रात्री वह अपने दोस्तों के साथ अपने फ्लैट की बालकनी पर खडा था, इस दौरान अलग-अलग गाडियों में आये कृष पंवार, सूर्याशं चावला, मनस्वी पंडित, हरिवशं तथा 04-05 अन्य युवकों द्वारा उनके फ्लैट के पास गाडियों से उतरकर उनके साथ गाली-गलौच करते हुए उन्हें जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी तथा फ्लैट के पास खडी उनकी गाडी को छतिग्रस्त कर मौके से फरार हो गये। वादी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0-58/25, धारा 109, 191(2), 351(3) 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कडे दिशा-निर्देश निर्गत करते हुए थाना प्रेमनगर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा घटनास्थल व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गो पर लगी सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक करते हुए अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई, साथ ही प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उनके सभी संभावित स्थानों पर दबिश देते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथाघटना के 24 घंटे के भीतर घटना में शामिल 02 अभियुक्तो (1) मनस्वी फारसी उर्फ शिबू पंडित तथा (2) हरिवंश मगलूरिया पुत्र मनोज गुप्ता को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 26-03-2025 की देर रात्री कण्डोली से बिदोली की तरफ जाने वाले मार्ग से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस टीम को घटना में प्रयुक्त 01 देशी तमंचा व 01 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियोग में आर्म्स एक्ट की वृद्वि की गई। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा उनके सम्भावित स्थानो पर लगातार दबिश दी जा रही है।

पूछताछ विवरण :-

पूछताछ में अभियुक्त हरिवंश मगलूरिया द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से कठूवा जम्मू का रहने वाला है तथा वर्तमान में यू0पी0ई0एस0 कॉलेज में बी-कॉम आर्नस, द्वितीय वर्ष का छात्र है। पूर्व में मानस यादव का उसके दोस्त कृष पंवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था तथा मानस यादव व उसके साथियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई थी तथा उसे व उसके साथियों को जान से मारने की धमकी दी गई थी, इसी विवाद के चलते दिनांक 24-25/03/2025 की देर रात्री मानस यादव को सबक सिखाने के लिये अभियुक्त अपने साथी कृष पंवार व अन्य लोगो के साथ अलग-अलग वाहनों से मानस यादव के फ्लैट पर पहुंचे, इस दौरान मानस अपने अन्य साथियों के साथ फ्लैट की बालकनी पर खडा था, जिसे देखकर अभियुक्तों द्वारा उस पर फायर कर दिया तथा सडक किनारे खडी उसकी काले रंग की र्स्कोपियों पर फायरिंग व तोडफोड कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

नाम पता अभियुक्तगण :-

1- मनस्वी फरासी उर्फ शिबू पंडित पुत्र राजेश फरासी, निवासी ग्राम बिदौली प्रेमनगर, उम्र 21 वर्ष।
2- हरिवंश मगलूरिया पुत्र मनोज गुप्ता, निवासी ग्राम थड़े कलवाल बिलावर थाना रामकोट, जिला कठुवा, जम्मू, उम्र 20 वर्ष।

बरामदगी :-

1- एक देसी तमंचा 315 बोर
2- एक जिंदा कारतूस 315 बोर
3- घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल।

पुलिस टीम :-
1- उ०नि० मोहन सिंह, थानाध्यक्ष प्रेमनगर
2- व0उ0नि0 आशीष रवियान, थाना प्रेमनगर
3- उ0नि0 नरेंद्र बिष्ट
4- उ0नि0 कुंदन राम (एसओजी देहरादून )
5- उ0नि0विनोद राणा (एसओजी देहरादून )
6- हे0का0 धर्मेंद्र बिष्ट,
7- का0 श्रीकांत
8- का0 कैलाश डोभाल
9- हो0गा0 संसार सिंह

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • फिल्म नीति-2024 का असर : उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड समय में 25 फिल्मों को अनुदान, क्षेत्रीय सिनेमा को मिली नई उड़ान
  • देहरादून के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार, सीएम धामी के दिशा-निर्देशों पर तेज़ी से बढ़ रहे विकास कार्य, आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का एमडीडीए की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण
  • एमडीडीए का कड़ा संदेश : नियमों से समझौता नहीं, जाखन और सिनोला में अवैध निर्माण सील, विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई
  • सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने हाउस ऑफ हिमालयाज के वेयरहाउस का किया उद्घाटन
  • आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार 
  • बाल एवं मातृ मृत्यु दर में कमी को प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें डॉक्टर – डीएम
  • न्यायालय की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में चमोली पुलिस
  • जनसहभागिता से तैयार होगा प्रदेश का जनोन्मुखी बजट, सुझावों को मिलेगा नीतियों में स्थान – सीएम धामी
  • बिल्डर की धोखाधड़ी पर जिला प्रशासन दर्ज कराया मुकदमा
  • बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.