शनिवार, मार्च 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कारगर रही जिला प्रशासन की व्यवस्था : जाममुक्त रहा संडे बाजार के आसपास का क्षेत्र

शेयर करें !
posted on : जनवरी 11, 2026 4:41 अपराह्न
  • जिला प्रशासन की प्रभावी व्यवस्था से जाममुक्त रहा संडे बाजार के आसपास का क्षेत्र
  • जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से बनाई गई व्यापक व्यवस्था बैरिकेटिंग, सुनियोजित पार्किंग, वाहनों की सुव्यवस्थित आवाजाही

देहरादून : जिला प्रशासन देहरादून की सुव्यवस्थित योजना एवं प्रभावी क्रियान्वयन के चलते आज आईएसबीटी में आयोजित संडे बाजार के दौरान यातायात जाम की स्थिति नहीं बनी। पिछले दो सप्ताह से संडे बाजार के कारण क्षेत्र में बार-बार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी, जिस पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए ठोस समाधान सुनिश्चित किया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। बाजार क्षेत्र में बैरिकेटिंग, सुनियोजित पार्किंग व्यवस्था, तथा वाहनों की सुव्यवस्थित आवाजाही हेतु अलग-अलग प्रवेश एवं निकास मार्ग निर्धारित किए गए। इसके साथ ही बाजार क्षेत्र में पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई, जिससे यातायात का संचालन सुचारू रूप से किया जा सका।

आईएसबीटी में शिफ्ट किए गए संडे बाजार को लेकर जिला प्रशासन द्वारा मार्केट मैनेजमेंट प्लान भी प्रभावी ढंग से लागू किया गया। दुकानदारों को निर्धारित स्थानों पर ही दुकानें लगाने के निर्देश दिए गए, जिससे सड़क पर अतिक्रमण की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। पार्किंग स्थलों पर वाहन क्रमबद्ध रूप से खड़े कराए गए, जिससे मुख्य मार्गों पर दबाव नहीं पड़ा।

आज की व्यवस्थाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आए और संडे बाजार के दौरान आमजन को यातायात संबंधी किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। जिला प्रशासन द्वारा आगे भी संडे बाजार के संचालन के दौरान इसी प्रकार की सख्त एवं प्रभावी व्यवस्थाएं लागू रखी जाएंगी, ताकि आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं जाम-मुक्त यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने उत्तराखंड के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी बधाई
  • रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 93.08 तक फिसला
  • धामी मंत्रिमंडल विस्तार : आज नवरात्र के दूसरे दिन नए मंत्रियों की शपथ
  • उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला : आज भी बारिश, तेज हवाएं और पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट
  • रूसी एजेंसियों की मदद से NIA ने अमेरिकी समेत 7 विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार
  • उत्तराखंड : धामी कैबिनेट का विस्तार, इन पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
  • उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार : धामी सरकार के नए सिपहसालार तैयार
  • APK स्कैम का बढ़ता खतरा : फोन की ये एक सेटिंग बचा सकती है आपका बैंक अकाउंट
  • चमोली में कुदरत का श्वेत प्रहार : बर्फ की आगोश में बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब
  • उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चारधाम समेत इन इलाकों में बर्फबारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.