शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वास्थ्य और सिंचाई योजनाओं की निगरानी को लेकर धामी सरकार गंभीर, 15 स्वास्थ्य और 13 सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों को सौंपी गई अहम ज़िम्मेदारी

शेयर करें !
posted on : मई 4, 2025 4:21 अपराह्न
देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य और सिंचाई क्षेत्रों में पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संपन्न सचिव समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रम में स्वास्थ्य एवं सिंचाई विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में दो बड़ी पहल की गई हैं। एक ओर जहां राज्य की प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाने और निगरानी के लिए 15 वरिष्ठ अधिकारियों को जनपदवार नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, वहीं दूसरी ओर सिंचाई योजनाओं की प्रगति, प्रभाव और जमीनी वास्तविकता की जांच के लिए 13 वरिष्ठ अधिकारियों की एक विशेष निरीक्षण टीम गठित की गई है।

स्वास्थ्य योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए 15 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

सरकार की मंशा है कि राज्य की सभी स्वास्थ्य योजनाओंकृजैसे अटल आयुष्मान योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं अन्य सेवाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे। इसके लिए 15 वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों को ब्लॉक स्तर तक योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने, सुविधाओं की स्थलीय समीक्षा करने तथा एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

नामित स्वास्थ्य नोडल अधिकारी एवं उनके जिले

1- श्रीमती स्वाति भदौरिया, अपर सचिव-चमोली

2- श्रीमती रीना जोशी, अपर सचिव- देहरादून

3- श्रीमती अनुराधा पाल, अपर सचिव- बागेश्वर

4- वरुण चौधरी, अपर सचिव – पौड़ी गढ़वाल

5- डॉ. सुनीता टम्टा, महानिदेशक- टिहरी गढ़वाल

6- डॉ. आशुतोष सयाना, निदेशक- रुद्रप्रयाग

7- डॉ. शिखा जंगपांगी, निदेशक – उत्तरकाशी

8- डॉ. नर्सिंग गुंजियाल, निदेशक – पिथौरागढ़

9- डॉ. मनोज उप्रेती, निदेशक – हरिद्वार

10- डॉ. चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, निदेशक- चंपावत

11- ताजबर सिंह जग्गी, अपर आयुक्त (एफडीए)- ऊधमसिंहनगर

12- डॉ. राजीव पाल सिंह, अपर निदेशक- रुद्रप्रयाग

13- डॉ. मनु जैन, निदेशक (एनएचएम)- चंपावत

14- डॉ. बिन्देश कुमार शुक्ला, अपर निदेशक- अल्मोड़ा

15- डॉ. आर. आर. बिष्ट, अपर निदेशक- नैनीताल

सिंचाई योजनाओं की समीक्षा हेतु 13 अधिकारियों की निगरानी टीम

राज्य की विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति, उपयोगिता और प्रभावशीलता की वास्तविक स्थिति जानने के लिए शासन ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम गठित की है। इन अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर नामित जिलों में भ्रमण कर निरीक्षण रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करनी होगी, जिसमें योजनाओं की वर्तमान स्थिति, लाभार्थियों की प्रतिक्रिया एवं फोटोग्राफ्स सहित विवरण शामिल होगा।

नामित सिंचाई निरीक्षण अधिकारी एवं उनके जिले

1- श्रीमती गरिमा रौंकली, अपर सचिव- टिहरी गढ़वाल

2- सुभाष चंद्र, विभागाध्यक्ष सिंचाई- उत्तरकाशी

3- बृजेश तिवारी, विभागाध्यक्ष लघु सिंचाई- चमोली

4- प्रशांत बिश्नोई, एमडी जमरानी बांध- पिथौरागढ़

5- शंकर कुमार साहा, मुख्य अभियंता- पौड़ी गढ़वाल

6- पी.के. मल्ल, मुख्य अभियंता- चंपावत

7- गोकरन सिंह टोलिया, मुख्य अभियंता- अल्मोड़ा

8- डी.एस. कछवाहा, वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी- नैनीताल

9- नवीन सिंघल, वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी- हरिद्वार

10- संजीव श्रीवास्तव, वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी- बागेश्वर

11- बी.के. पांडे, अधीक्षण अभियंता- रुद्रप्रयाग

12- शरद श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता- ऊधमसिंहनगर

13- आर.बी. सिंह, अधीक्षण अभियंता- चमोली

सचिव स्वास्थ्य एवं सिंचाई का बयान

स्वास्थ्य एवं सिंचाई विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा- ‘राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि सभी योजनाएं ज़मीनी स्तर पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित हों और उनका लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे। इसके लिए योजनाओं की निगरानी और मूल्यांकन अनिवार्य है। वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी देकर हमने पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत ढांचा तैयार किया है। प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून में फिल्म “अजेय” की विशेष स्क्रीनिंग उत्साहपूर्वक संपन्न
  • 5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 45 दिन तक चला अभियान, 681 शिविरों के जरिए हुआ 33 हजार जन समस्याओं का समाधान
  • भारत सरकार के मंत्रालयों की संयुक्त पहल : देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में 26 फरवरी को दिव्यांगजनों के लिए विशेष “रोजगार मेला”
  • सरकार आपके द्वार : न्याय पंचायत रामपुर भाऊवाला में अपर सचिव व एडीएम ने सुनीं जन समस्याएं, 80 प्रतिशत अनुदान पर 4 लाख के कृषि यंत्रों का वितरण, स्वर्णा जैविक बासमती संगठन हुआ सशक्त
  • मसूरी में अतिरिक्त गोल्फकार्ट संचालन के लिए जिला प्रशासन व आरईसी फांडेशन के मध्य इसी माह एमओयू
  • वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने की मुख्यमंत्री धामी से महत्वपूर्ण भेंट, यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.